IND vs ENG: '151.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली गेंद', रोहित शर्मा ने खोल दिए धागे, देखें विडियो

Rohit Sharma Pull Shot: रोहित शर्मा ने धर्मशाला के मैदान में 151.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर जोरदार छक्का जड़ दिया।

By धीरज मिश्रा | Published: March 7, 2024 04:27 PM2024-03-07T16:27:54+5:302024-03-07T16:40:28+5:30

eng vs india dharmshala 5th test live updates ball by ball bazbal 151.2kmph delivery from Mark Wood rohit sharma hit six | IND vs ENG: '151.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली गेंद', रोहित शर्मा ने खोल दिए धागे, देखें विडियो

Photo credit twitter

googleNewsNext

Rohit Sharma Pull Shot Video: रोहित शर्मा ने धर्मशाला के मैदान में 151.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर जोरदार छक्का जड़ दिया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाद ने रोहित को डराने के लिए तेज रफ्तार वाली गेंद फेंकी। लेकिन, रोहित ने पुल शॉर्ट लगाकर उसे मैदान से बाहर मार दिया। पहले आप यह वीडियो देखिए।



खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा ने 71 गेंदों में 47 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने पारी में 6 चौके और दो गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान रोहित की स्ट्राइक रेट 66.20 का रहा। वहीं, उनके साथ ओपनिंग करने आए स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 58 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को पहला झटका 104 रन पर लगा। जायसवाल ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जड़े। भारत का स्कोर 23 ओवर में 111 रन पर एक विकेट तक पहुंच गया। क्रीज पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल मौजूद हैं। 

इंग्लैंड की पूरी टीम 218 पर ऑल आउट

धर्मशाला में इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 5वें टेस्ट मैच में टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता। भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी। इंग्लैंड के ओपनरों ने आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन अच्छी और ठोस शुरुआत की। पहले विकेट के लिए ज़क क्रॉली और बेन डकेट के बीच 64 रनों की शानदार साझेदारी हुई। दोनों अच्छे से भारतीय गेंदबाजों का सामना कर रहे थे। जसप्रीत बुमराह, अश्विन, सिराज जैसे गेंदबाज शुरुआती विकेट लेने के लिए तरस रहे थे।

इधर दोनों की पारी बढ़ रही थी। इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा ने अपने खास गेंदबाज कुलदीप को गेंद थमा दी। कुलदीप ने भी कप्तान के भरोसे को टूटने नहीं दिया। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन डकेट का विकेट लिया। शुभमन गिल ने तेज दौड़ते हुए शानदार कैच लपक लिया। 100 रनों पर 2 विकेट लंच तक इंग्लैंड का स्कोर था।

लंच के बाद टेस्ट मैच के पहले दिन दूसरे सेशन में बल्लेबाजी करने आए इंग्लैंड के बल्लेबाज ज्यादा देर तक भारतीय स्पिन गेंदबाजी केआगे टिक नहीं पाए। 137 पर तीसरा विकेट गिरा। देखते ही देखते पूरी टीम 218 पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन ज़क क्रॉली ने बनाए। क्रॉली ने 108 गेंदों में 79 रन बनाए। पारी के दौरान 11 चौके और 1 छक्का भी लगाया गया। 

Open in app