श्रीलंका के कप्तान पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए लगा जुर्माना, नशे में ठोकी थी गाड़ी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को कप्तान दिमुथ करूणारत्ने पर 7000 डॉलर का जुर्माना लगाया जिन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिये गिरफ्तार किया गया था।

By भाषा | Published: April 3, 2019 09:17 PM2019-04-03T21:17:49+5:302019-04-03T21:17:49+5:30

Dimuth Karunaratne fined USD 7000 after drink-driving crash | श्रीलंका के कप्तान पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए लगा जुर्माना, नशे में ठोकी थी गाड़ी

श्रीलंका के कप्तान पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए लगा जुर्माना, नशे में ठोकी थी गाड़ी

googleNewsNext

कोलंबो, तीन अप्रैल। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को कप्तान दिमुथ करूणारत्ने पर 7000 डॉलर का जुर्माना लगाया जिन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिये गिरफ्तार किया गया था। करूणारत्ने ने गाड़ी चलाते समय तिपहिया वाहन पर टक्कर मार दी थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके लिये उन्होंने बाद में माफी मांगी थी।

श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘दिमुथ करूणारत्ने ने खिलाड़ियों के लिये अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया और इसलिए उन पर 7000 डालर का जुर्माना किया गया है। ’’ बोर्ड ने हालांकि कहा कि वह आगे कोई कार्रवाई नहीं करेगा।

करुणारत्ने की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट श्रृंखला में हरा कर विदेशी दौरे पर बड़ी सफलता हासिल की थी।

Open in app