'मेरा सामान भी नहीं लेने दिया, ऐसा हमला किया जैसे जांच एजेंसी ने छापा मार दिया हो', रमीज राजा का चौंकाने वाला खुलासा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद रमीज राजा ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि सीजन के बीच में ये बदलाव किया गया जब टीमें पाकिस्तान का दौरा कर रही हैं। मैंने पूरी दुनिया में कहीं भी ऐसा होते हुए नहीं देखा है।

By शिवेंद्र राय | Published: December 27, 2022 10:11 AM

Open in App
ठळक मुद्देबर्खास्त होने के बाद बागी हुए रमीज राजानजम सेठी पर लगाए गंभीर आरोपराजा बोले- मेरे साथ बुरा बर्ताव किया गया

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद रमीज राजा अब बगावती तेवर में हैं और अपने ही बोर्ड और सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं। रमीज राजा ने पद से हटाए जाने के बाद अपनी भड़ास निकालते हुए कहा है कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें उनके दफ्तर से अपना सामान भी नहीं निकालने दिया गया। रमीज राजा ने कहा है,  'मेरा सामान भी नहीं लेने दिया इन लोगों ने, ऐसा होता है हमारे क्रिकेट बोर्ड में। सुबह 9 बजे ही 17 बंदो ने ऑफिस पर धावा बोल दिया। ऐसा लग रहा था कि जैसे पाकिस्तानी संघीय एजेंसी ने कार्यालय पर छापा मार दिया हो।'

बता दें कि इमरान खान के चहेते रहे रमीज राजा को पाकिस्तान की नई सरकार ने  क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा कर उनकी जगह नजम सेठी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। रमीज राजा ने 15 महीने तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का पद संभाला। राजा को उनका अनुबंध खत्म होने से पहले ही बर्खास्त कर दिया गया और वह इससे काफी नाराज और निराश हैं। 

बता दें कि पाकिस्तान में लंबे समय के बाद विदेशी टीमें क्रिकेट के लिए दौरा कर कर रही हैं। इसका श्रेय कुछ हद तक रमीज राजा को भी जाता है। लेकिन अचानक पद से हटाए जाने के बाद रमीज राजा ने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति को लाने के लिए आपने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूरे संविधान को बदल दिया गया। रमीज राजा का सीधा इशारा नजम सेठी की तरफ था। 

रमीज राजा ने कहा कि मैंने दुनिया में ऐसा पहले कभी नहीं देखा है। राजा ने कहा, "नजम सेठी को एडजस्ट करने के लिए आपको संविधान बदलना पड़ा। जब पाकिस्तान में विदेशी टीमों का दौरा हो रहा है तब आपने अपना मुख्य चयनकर्ता भी बदल दिया। मोहम्मद वसीम अच्छा काम कर रहे थे, आपको उन्हें सम्मान के साथ विदा करना चाहिए था।"

राजा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ये भी कहा कि यह खेल क्रिकेटरों का है। बाहरी लोगों को गेम पर हमला करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

टॅग्स :पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डइमरान खानपाकिस्तान क्रिकेट टीमबाबर आजम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या