महिला प्रीमियर लीग को आज मिलेगा पहला चैंपियन, दिल्ली ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस को गेंदबाजी का न्यौता दिया

महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोनो टीमें आमने-सामने हैं। इस टूर्नामेंट में तीसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

By शिवेंद्र कुमार राय | Published: March 26, 2023 7:11 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला कियाहरमनप्रीत कौर की टीम पहले गेंदबाजी करेगी

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोनो टीमें आमने-सामने हैं। इस टूर्नामेंट में तीसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को एक-एक बार हराया है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।  हरमनप्रीत कौर की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। मुंबई ने टीम में एक भी बदलाव नहीं किया है।

पिच और मौसम का हाल

मुंबई में मौसम सामान्य है।  गेंदबाजों को इस विकेट पर कुछ सीम मूवमेंट मिल सकता है। तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों ने इस मैदान पर अधिक विकेट लिए हैं। लेकिन आज के विकेट को देखते हुए तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद की उम्मीद है। यूपी वारियर्स के खिलाफ इस्सी वोंग की हैट्रिक और एक ही मैच में नैट साइवर-ब्रंट की नाबाद 72* रनों की पारी की मदद से मुंबई इंडियंस पिछला मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है।

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स है। कप्तान मेग लैनिंग से मुंबई के सावधान रहने की जरूरत होगी। 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण एक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जीता था। अब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और मैग लैनिंग के बीच मुकाबला है। फाइनल मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स की जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि हर रोज एक नई शुरुआत है। हम जानते हैं कि अगर हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फाइनल जीत सकते हैं। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नताली सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, मरिजान कैप, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे, मिन्नू मणि।

टॅग्स :महिला आईपीएल 2023हरमनप्रीत कौरदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या