Commonwealth Games: भारत ने महिला टीम टेबल टेनिस में श्रीलंका को हराया

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की प्रतिस्पर्धा के पहले दिन महिला टेबल टेनिस ग्रुप मैच में श्रीलंका को 3-0 से हरा दिया।

By भाषा | Published: April 05, 2018 11:14 AM

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 5 अप्रैल। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की प्रतिस्पर्धा के पहले दिन महिला टेबल टेनिस ग्रुप मैच में श्रीलंका को 3-0 से हरा दिया। मनिका बत्रा ने इरांडी वारूसाविताना को 11-3, 11-5, 11-3 से हराया। इसके बाद सुतिर्था मुखर्जी ने इशारा मानिक्कु बाडू को 11-5, 11-8, 11-4 से हराकर यह बढ़त दुगुनी कर दी।

सुतिर्था और पूजा सहस्त्रबुद्धे ने युगल में श्रीलंका की हंसानी कापूगीकियाना और इशारा मानिक्कु बाडू को 11-6, 11-7, 11-3 से हराकर क्लीन स्वीप किया।

मनिका ने जीत के बाद कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। हमने अच्छा खेल दिखाया और अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। अब हमें वेल्स से खेलना है और उसमें भी लय कायम रखेंगे।

कंधे की चोट के बारे में पूछने पर उसने कहा कि मैं चोटिल नहीं थी। थोड़ी जकड़न थी जो अब ठीक है।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सटेबल टेनिस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या