Highlightsसीईओ विश्वनाथन ने कहा कि हम जानते थे कि धोनी के लिए खेलना एक संघर्ष थाकहा- भी एमएस धोनी पर खेलने के लिए दबाव नहीं बनायाकहा- धोनी के नेतृत्व से टीम को लाभ हुआ
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के दौरान सीएसके के कप्तान एमएस धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे थे। हालांकि इसके बाद भी मैदान में उतरने और खेलने की फैसला किया। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवी बार आईपीएल चैंपियन भी बनाया।
अब चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कासी विश्वनाथन ने खुलासा किया है कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी की घुटने की चोट उनके लिए संघर्ष थी, और फिर भी उन्होंने कभी किसी से इसकी शिकायत नहीं की। कासी विश्वनाथन ने कहा कि धोनी पूरे टूर्नामेंट के दौरान घुटने की चोट से परेशान रहे थे और ये उनके लिए तकलीफदेह भी थी।
कासी विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने CSK की IPL 2023 जीत में एक भी मैच मिस नहीं किया। उन्होंने सामने से टीम का नेतृत्व किया और यह सुनिश्चित किया कि उनकी टीम अपने पांचवें आईपीएल खिताब के साथ चले।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में धोनी के घुटने की सर्जरी हुई थी। सीएसके के सीईओ विश्वनाथन ने कहा कि पूरे आईपीएल के दौरान उन्होंने कभी एमएस धोनी पर खेलने के लिए दबाव नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि वे जानते थे कि अगर धोनी अनफिट होते तो वह पहले ही साफ कर देते।
क्रिकइंफो को दिए साक्षात्कार में सीएसके के सीईओ विश्वनाथन ने कहा कि हम जानते थे कि उसके लिए खेलना एक संघर्ष था, लेकिन टीम के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करनी होगी। कासी विश्वनाथन ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि धोनी के नेतृत्व से टीम को लाभ हुआ।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। सीएसके कैप्टन धोनी की सर्जरी उसी डॉक्टर ने की, जिसकी ऋषभ पंत ने की थी। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में घुटने की चोट के चलते काफी परेशान नजर आए थे।
धोनी को 16वें सीजन के पहले मैच में बाएं पैर के घुटने में चोट लगी थी। वह गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ मुकाबले में एक गेंद को रोकने के चक्कर में चोटिल हो गए थे। इसके बाद आईपीएल समाप्त होने पर 31 मई को जांच के लिए मुंबई गए थे। 41 वर्षीय धोनी इससे पहले पूरे सीजन जूझते रहे थे।