IPL Records: रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज है ये अनचाहा रिकॉर्ड, कोई नहीं तोड़ना चाहेगा, सुनील नरेन और हरभजन भी लिस्ट में शामिल

कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो कोई खिलाड़ी नहीं बनाना चाहता। ये ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड हैं जिन्हें तोड़ना भी किसी खिलाड़ी का सपना नहीं होता। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होना।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 08, 2024 6:02 PM

Open in App
ठळक मुद्देसबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी दिनेश कार्तिक हैंकार्तिक 17 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैंइस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं

IPL Records, Most ducks: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हर साल कुछ रिकॉर्ड बनते हैं और कुछ टूटते हैं। लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो कोई खिलाड़ी नहीं बनाना चाहता। ये ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड हैं जिन्हें तोड़ना भी किसी खिलाड़ी का सपना नहीं होता। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होना। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बना चुके रोहित शर्मा का भी नाम है। यहां हम IPL में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची लेकर आए हैं। 

IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी

साल 2008 से 2024 के बीच सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी दिनेश कार्तिक हैं। कार्तिक 17 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। वह IPL में डेक्कन चार्जर्स, गुजरात लायंस, केकेआर, किग्स इलेवल पंजाब, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। 2008 से 2024 के बीच रोहित शर्मा भी 17 बार शून्य के स्कोर पर पवैलियन लौट चुके हैं। रोहित शर्मा IPL में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस से खेले हैं। उन्होंने लंबे समय तक मुंबई की कप्तानी की और टीम को पांच खिताब दिलाए। इस सीजन रोहित बतौर प्लेयर खेल रहे हैं जबकि हार्दिक मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं।

IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं जो 16 बार डक पर आउट हो चुके हैं। 15 बार शून्य पर आउट होकर राशिद खान चौथे नंबर पर और 15 बार ही शून्य पर आउट होकर पीयूष चावला पांचवें नंबर हैं।

लिस्ट में अन्य खिलाड़ी

मनदीप सिंह (15)

सुनील नरेन (15)

मनीष पांडे (14)

अंबाती रायडू (14)

हरभजन सिंह (13)

पार्थिव पटेल (13)

अंजिक्य रहाणे (13)

गौतम गंभीर (12)

आर अश्विन (11)

डेविड वार्नर (11)

शिखर धवन (11)

टॅग्स :IPLदिनेश कार्तिकहरभजन सिंहडेविड वॉर्नरDavid Warner

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या