उम्र को लेकर धोखाधड़ी, भारत में इस क्रिकेटर को किया गया निलंबित

आयु धोखाधड़ी का मामला सब जूनियर अंडर 13 टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण के दौरान प्रकाश में आया था।

By भाषा | Published: September 15, 2019 10:21 PM

Open in App

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने आयु धोखाधड़ी के मामले में रविवार को अंडर 13 क्रिकेटर नितीश चौधरी को दो साल के लिए प्रतिबंधित किया, जबकि अब्दुल मसूद क्रिकेट अकादमी पर एक साल का प्रतिबंध लगाया। आयु धोखाधड़ी का मामला सब जूनियर अंडर 13 टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण के दौरान प्रकाश में आया था।

उपाध्यक्ष समर पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैब से यह सजा तय की। कैब ने बयान में कहा, ‘‘यह प्रतिबंध शनिवार से प्रभावी होगा। कैब ने आयु धोखाधड़ी के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति दोहराई है।’’

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या