ब्रिटेन से श्रीलंका लौटे कुमार संगकारा, Coronavirus के डर से अब कर रहे हैं ये काम

श्रीलंका में कोविड 19 के 80 पॉजीटिव मामले मिले हैं, जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 3 लाख 40 हजार के करीब पहुंच गया है।

By भाषा | Published: March 23, 2020 12:11 PM

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ब्रिटेन से अपने देश श्रीलंका वापस लौट आए हैं।कोविड 19 के चलते संगकारा श्रीलंका सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

कोलंबो। श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कहा है कि उन्होंने फिलहाल खुद को अलग कर लिया है। कोविड 19 के चलते श्रीलंका सरकार ने भी निर्देश दिए हैं कि यूरोप से लौटने वाले नागरिक खुद को अलग कर लें।

संगकारा ने न्यूज फर्स्ट से कहा, ‘‘मुझमें कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, लेकिन मैं सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक सप्ताह पहले लंदन से आया और मैंने देखा कि एक से 15 मार्च के भीतर विदेश से आने वालों के लिए पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन कराना और खुद को अलग करना जरूरी है। मैंने पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन करा लिया है।’’

संगकारा और पूर्वकप्तान महेला जयवर्धने सोशल मीडिया पर लोगों को घबराहट से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह कर रहे हैं। श्रीलंका में कोविड 19 के 80 पॉजीटिव मामले मिले हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी भी इंग्लैंड से लौटने के बाद दो सप्ताह के लिए अलग हो गए हैं।

टॅग्स :कुमार संगकाराकोरोना वायरसश्रीलंका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या