Happy B'Day पुजारा! 30 के हुए भारतीय क्रिकेट के दूसरे 'द वॉल' चेतेश्वर पुजारा

भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आज अपना 30वांं जन्मदिन मना रहे हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 25, 2018 11:50 IST2018-01-25T11:47:04+5:302018-01-25T11:50:51+5:30

Cheteshwar Pujara turns 30, another the wall of indian cricket | Happy B'Day पुजारा! 30 के हुए भारतीय क्रिकेट के दूसरे 'द वॉल' चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा हुए 30 साल के

राहुल द्रविड़ के बाद अगर टेस्ट क्रिकेट में किसी और बल्लेबाज को 'द वॉल' के नाम से याद किया जाएगा तो वह हैं चेतेश्वर पुजारा। पुजारा 25 जनवरी को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। द्रविड़ के संन्यास के बाद पुजारा ने अपनी बेहतरीन तकनीक और संयम भरी बैटिंग से टीम इंडिया के मध्यक्रम को जबर्दस्त मजबूती दी है। 

पुजारा का जन्म 25 जनवरी 1988 को गुजरात के राजकोट में हुआ था। उन्होंने सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी खेली और 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया। पुजारा के पिता का नाम अरविंद और मां का नाम रीमा है। पुजारा जब 17 साल के साथ तो उनकी मां का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में किया अपना टेस्ट डेब्यू
पुजारा ने 17 साल की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू सौराष्ट्र के लिए विदर्भ के खिलाफ 17 दिसंबर 2005 को किया था। पुजारा ने 9 अक्टूबर 2010 को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। पुजारा ने हालांकि 1 अगस्त 2013 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू भी कर लिया। लेकिन उन्हें वनडे में ज्यादा सफलता नहीं मिली और वह टेस्ट क्रिकेट के विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर चर्चित हुए।

टेस्ट क्रिकेट के विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं पुजारा
पुजारा ने अब तक अपने करियर में 165 प्रथम श्रेणी मैचों में 13265 रन बनाए हैं, जिनमें 44 शतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा ने अब तक 56 टेस्ट मैचों में 4445 रन बनाए हैं, जिनमें 14 शतक और 16 अर्धशतक (जोहांसबर्ग टेस्ट से पहले) शामिल हैं। 5 वनडे मैचों में पुजारा ने 51 रन बनाए हैं। पुजारा ने अभी तक भारत के लिए टी20 मैच नहीं खेला है।  

पुजारा ने पूजा पाबरी से की है शादी
चेतेश्वर पुजारा ने 2013 में अपनी दोस्त पूजा पाबरी से शादी की। जल्द ही चेतेश्वर और पूजा के घर में नए मेहमान का आगमन होने वाला है। पुजारा ने 1 जनवरी 2018 को इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी थी।

पुजारा के जन्मदिन पर फैंस ने सोशल मीडिया पर दी उन्हें शुभकामनाएं दीं।



हैपी बर्थडे चेतेश्वर पुजारा! 

Open in app