धोनी के संन्यास पर बोले सौरव गांगुली, चैंपियंस इतनी जल्दी खत्म नहीं होते

धोनी ने विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के बाहर होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बना रखी है जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

By भाषा | Published: October 23, 2019 06:29 PM2019-10-23T18:29:02+5:302019-10-23T18:29:31+5:30

Champions don't finish quickly, proud to have Dhoni: Ganguly | धोनी के संन्यास पर बोले सौरव गांगुली, चैंपियंस इतनी जल्दी खत्म नहीं होते

धोनी के संन्यास पर बोले सौरव गांगुली, चैंपियंस इतनी जल्दी खत्म नहीं होते

googleNewsNext

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर बात की जायेगी लेकिन कहा कि उनके कार्यकाल में दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान को पूरा सम्मान मिलेगा। गांगुली ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि धोनी के जेहन में क्या है लेकिन वादा किया कि उनके दर्जे के खिलाड़ी को पूरा सम्मान मिलेगा।

धोनी ने विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के बाहर होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बना रखी है जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। गांगुली ने बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह उन पर निर्भर करता है। जब मैं बाहर हुआ तो पूरी दुनिया ने कहा कि मैं कभी वापसी नहीं कर सकूंगा लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था। मैंने वापसी की और चार साल तक खेला।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘चैम्पियंस इतनी जल्दी खत्म नहीं होते। मुझे नहीं पता कि उनके जेहन में क्या है और वह अपने करियर के बारे में क्या सोच रहे हैं। वह महान खिलाड़ियों में से एक हैं और भारत को गर्व है कि एम एस धोनी जैसा खिलाड़ी हमारे पास है। आप उनकी उपलब्धियों को देखें तो यही कहेंगे ‘वाह धोनी वाह।’’ 

गांगुली ने कहा ,‘‘जब तक मैं हूं, हर किसी का सम्मान होगा और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।’’ सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट नौ नवंबर से शुरू हो रहा है और अभी यह पता नहीं है कि धोनी उसमें खेलेंगे या नहीं। भारतीय टीम को इस साल के आखिर में वेस्टइंडीज दौरा करना है।

Open in app