ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की अंगुली टूटी, मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ी, कहीं जोफ्रा आर्चर जैसा मामला न हो जाए

मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह इस लीग के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। कैमरन ग्रीन का चोटिल होना मुंबई इंडियंस के लिए चिंता की बात हो सकती है।

By शिवेंद्र राय | Published: December 28, 2022 2:23 PM

Open in App
ठळक मुद्देअंगुली टूटने के कारण टीम से बाहर हुए कैमरन ग्रीनग्रीन का चोटिल होना मुंबई इंडियंस के लिए चिंता की बातमुंबई इंडियंस की चिंता, कहीं जोफ्रा आर्चर जैसा मामला न हो जाए

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली टूट गई है। चोट के कारण कैमरन ग्रीन अब 4 जनवरी से सिडनी में होने वाले तीन टेस्ट के सीरीज के आखिरी मैच से भी बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में ग्रीन शानदार प्रदर्शन कर रहे थे और उनकी चोट टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने स्टॉर ऑलराउंडर के चोट की पुष्टि कर दी है। 

कैमरन ग्रीन की चोट से ऑस्ट्रेलियाई टीम तो परेशान है ही साथ ही भारत में आईपीएल फ्रेंचाईजी मुंबई इंडियंस भी परेशान है। दरअसल बीते 23 दिसंबर को कोच्चि  में आईपीएल 2023 के लिए हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने ग्रीन को  17.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऐसे में कैमरन ग्रीन का चोटिल होना उसके लिए चिंता की बात हो सकती है।

मुंबई इंडियंस की टीम पहले भी ऐसे हालातों का सामना कर चुकी है जिससे उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा था। आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर ने को महंगी कीमत देकर अपने साथ जोड़ा था लेकिन आर्चर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। आईपीएल 2022 के लिए मुंबई ने आर्चर को 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। मुंबई इंडियंस को उम्मीद थी कि जसप्रीत बुमराह के साथ आर्चर की जोड़ी आईपीएल की सबसे खतरनाक गेंदबाजी जोड़ी बनेगी लेकिन जोफ्रा की चोट मुंबई इंडियंस को इतनी महंगी पड़ी कि टीम पांच बार की चैंपियन टीम आखिरी स्थान (10वें नंबर) पर रही थी।

बता दें कि फरवरी 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत का दौरा करना है। यदि भारत दौरे तक कैमरन ग्रीन पूरी तरह से फिट नहीं हुए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनकी जगह एरोन हार्डी को शामिल किया जाएगा। कैमरन ग्रीन से पहले डेविड वार्नर भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज में चोटिल हो चुके हैं। 

इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट में कैमरन ग्रीन ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को मैच के पहले दिन ही पहली पारी में 189 रन पर समेट दिया था। तेज गेंदबाज ग्रीन ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए थे। यह टेस्ट क्रिकेट में पहला अवसर था जब उन्होंने पारी में पांच विकेट हासिल किए।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमआईपीएल 2023मुंबई इंडियंसजोफ्रा आर्चर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या