IPL: युवराज सिंह के लिए छलका बॉलीवुड एक्टर का दर्द, कहा- हमने अच्छे खिलाड़ी को बर्बाद किया

मुंबई इंडियंस ने इस साल सिक्सर किंग युवराज सिंह को टीम में शामिल किया था, लेकिन उनको सिर्फ चार मैच में ही खेलने का मौका मिला।

By सुमित राय | Published: May 14, 2019 3:14 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियंस ने इस साल युवराज सिंह को उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा था।युवी ने 4 मैच में उन्होंने 24.50 की औसत और 130.66 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए।युवराज का सर्वोच्च स्कोर 53 रन था, जो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी गेंद पर एक रन से हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। यह चौथा मौका है जब मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल चैंपियन बनी है। मुंबई इंडियंस ने इस साल सिक्सर किंग युवराज सिंह को टीम में शामिल किया था, लेकिन उनको सिर्फ चार मैच में ही खेलने का मौका मिला। युवराज सिंह को ज्यादा मैचों में नहीं खिलाने के उनके फैंस नाराज हैं और उनमें बॉलीवुड एक्टर सुरेश मेनन भी शामिल है।

दरअसल, आईपीएल फाइनल में शेन वॉटसन ने 59 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। वॉटसन का फॉर्म हालांकि पूरे सीजन में कुछ खास नहीं रहा, लेकिन अहम मौके पर उन्होंने शानदार पारी खेली। इस पर सुरेश मेनन ने धोनी की तारीफ की और कहा खराब परफॉर्मेंस के बावजूद शेन वॉटसन पर भरोसा जताया और लगातार अपनी प्लेइंग इलेवन में बनाए रखा। इसका फायदा फाइनल मुकाबले में हुआ और उन्होंने 80 रन बनाए।

युवराज को मौका नहीं दिए जाने पर आईपीएल फाइनल के बाद सुरेश मेनन ने ट्विटर पर दुख व्यक्त किया। सुरेश ने ट्वीट किया, 'देखिए, किस तरह अनुभव एक अहम मैच के लिए जरुरी होता है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि एम धोनी क्यों शेन वॉटसन का समर्थन करते हैं। और हमने युवराज सिंह को बर्बाद कर दिया।'

सुरेश मेनन के ट्वीट के बाद फैंस ने भी उनका सपोर्ट किया और कहा कि युवराज सिंह अगर चेन्नई की टीम में होते तो वे सभी मैच खेलते। कुछ फैंस ने कहा कि अगर युवराज चेन्नई टीम में होते तो धोनी के हाथ में ट्रॉफी होती।

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इस साल युवराज सिंह को उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि खराब प्रदर्शन के बाद युवी को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया। युवी ने इस सीजन में चार मैच खेले, जिसमें उन्होंने 24.50 की औसत और 130.66 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए।

युवराज का सर्वोच्च स्कोर 53 रन था, जो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा युवी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 23, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 18 और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 रनों की पारी खेली थी।

टॅग्स :युवराज सिंहमुंबई इंडियंसआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या