बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने, ब्रेंडन मैकुलम पीछे छोड़ा

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में अब स्टोक्स के नाम 109 छक्के दर्ज हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान ब्रेंडन मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे नंबर हैं।

By शिवेंद्र राय | Published: February 18, 2023 3:12 PM

Open in App
ठळक मुद्देटेस्ट क्रिकेट में अब स्टोक्स के नाम 109 छक्के दर्ज मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे नंबर हैंभारत के वीरेंद्र सहवाग ने 91 छक्के लगाए हैं

नई दिल्ली: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में एक खास रिकॉर्ड बनाया है। बेन स्टोक्सटेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ये कारनामा कर के स्टोक्स ने इंग्लैंड टीम के वर्तमान कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान  ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा है।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाज स्कॉट कुगलेइजन की गेंद पर छक्का जड़कर ये कीर्तिमान अपने नाम किया। स्टोक्स ने अपनी पारी में  33 गेंदों में 31 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। स्टोक्स माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर स्टंप्स आउट हुए।

टेस्ट क्रिकेट में अगर बेन स्टोक्स के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 12 शतक और 28 अर्द्धशतक के साथ कुल 5,652 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में अब स्टोक्स के नाम 109 छक्के दर्ज हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान  ब्रेंडन मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे नंबर हैं।  ब्रेंडन मैकुलम ने अपने करियर में  101 टेस्ट खेले थे जिसमें उनके नाम  6,453 रन दर्ज हैं। 

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने 96 मैच में 100 छक्के लगाए हैं और कुल  5570 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने  103 मैच में 98 छक्के लगाए हैं और कुल 7214 रन बनाए हैं।    

दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 97 छक्के लगाए हैं और कुल 13289 रन बनाए हैं। भारत के वीरेंद्र सहवाग ने 91 छक्के लगाए हैं और 104 मैचों में 8586 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने 131 मैचों में 11953 रन बनाए हैं और 88 छक्के लगाए हैं। 

न्यूजीलैंड के क्रिस क्रेन्स ने 62 मैच में 87 छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ने 121 मैचों में 84 छक्के लगाए हैं। इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉप ने 79 मैच में 82 छक्के लगाए हैं। सहवाग टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उनके बाद महेंद्र सिहं धोनी 78 और सचिन तेंदुलकर 69 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

टॅग्स :बेन स्टोक्सइंग्लैंड क्रिकेट टीमवीरेंद्र सहवागटेस्ट क्रिकेटआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या