Ban vs SL 2024: 188 रन पर ढेर बांग्लादेश, श्रीलंका को 211 रन की बढ़त, श्रीलंकाई टीम ने कसा शिकंजा

Bangladesh vs Sri Lanka, 1st Test 2024: पहली पारी में 280 रन पर सिमटने वाली श्रीलंकाई टीम ने तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो (48 रन देकर चार विकेट) की बदौलत बांग्लादेश को 188 रन पर समेटकर 92 रन की बढ़त बनायी थी।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 23, 2024 7:46 PM

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 32 रन कर दिया।ताईजुल इस्लाम और मेहदी हसन ने क्रमश: एंजेलो मैथ्यूज (22) और दिनेश चांदीमल को आउट किया। करुणारत्ने ने टिककर खेलते हुए श्रीलंका की बढ़त 200 रन से पार करायी।

Bangladesh vs Sri Lanka, 1st Test 2024: सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने (52 रन) के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने शनिवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती टेस्ट मैच में शिकंजा कस दिया। श्रीलंका ने दूसरे दिन स्टंप तक पांच विकेट पर 119 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 211 रन तक पहुंचा दी। पहली पारी में 280 रन पर सिमटने वाली श्रीलंकाई टीम ने तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो (48 रन देकर चार विकेट) की बदौलत बांग्लादेश को 188 रन पर समेटकर 92 रन की बढ़त बनायी थी।

लेकिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने दो झटके देकर दूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 32 रन कर दिया। स्पिनर ताईजुल इस्लाम और मेहदी हसन ने क्रमश: एंजेलो मैथ्यूज (22) और दिनेश चांदीमल को आउट किया। इसके बाद करुणारत्ने ने टिककर खेलते हुए श्रीलंका की बढ़त 200 रन से पार करायी। स्टंप तक कप्तान धनंजय डि सिल्वा 23 और विश्व फर्नांडो दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

टॅग्स :श्रीलंका क्रिकेट टीमबांग्लादेश क्रिकेट टीमआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या