ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने की भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ अपनी सगाई की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 27, 2020 09:22 AM2020-02-27T09:22:43+5:302020-02-27T09:22:43+5:30

Australian cricketer Glenn Maxwell Announces Engagement with Indian-Origin Girlfriend Vini Raman | ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने की भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

ग्लैन मैक्सवेल ने की भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन से सगाई

googleNewsNext
Highlightsग्लेन मैक्सवेल ने की भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन से सगाईमैक्सवेल और विनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी सगाई की तस्वीरें

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड रही भारतीय मूल की विनी रमन से बुधवार को सगाई कर ली। मैक्सवेल और रमन एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते थे। 

मैक्सवेल ने मेलबर्न में रहने वाली भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ बुधवार को सगाई की तस्वीर इंस्टाग्राम पर रिंग की इमोजी के साथ शेयर की।  

मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर शेयर की सगाई की तस्वीर

विनी रमानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले हफ्ते ही उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। रमानी ने लिखा है, 'पिछले हफ्ते मेरे पसंदीदा शख्स ने मुझसे शादी के लिए पूछा था।' इसके जवाब में उन्होंने लिखा है, हां।'

मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य परेशानियों के बाद की जोरदार वापसी

मैक्सेवल सीमित ओवरों के क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा हैं और मानसिक स्वास्थ्य की वजह से ब्रेक लेने के बाद से उन्होंने दमदार वापसी की है। मैक्सवेल को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि उन्हें अपनी बाईं कोहनी की अर्थोस्कोपिक सर्जरी करानी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 फरवरी को इस बात की पुष्टि की है कि चोट की वजह से मैक्सेवल छह से आठ हफ्तों तक क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे।

वर्षीय मैक्सवेल ने पिछले साल अक्टूबर में मानसिक स्वास्थ्य की वजह से क्रिकेट से ब्रेक लिया था। मैक्सेवल ने कहा कि सबसे पहले उनकी गर्लफ्रेंड ने ही उनमें बदलाव नोटिस किया था। 

मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य परेशानियों से शुरुआती संघर्ष के मुश्किल समय में साथ देने का श्रेय अपनी गर्लफ्रेंड को दिया। मैक्सवेल ने बिग बैश लीग से वापसी की और मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी करते हुए उसे फाइनल तक पहुंचाया।

Open in app