अरुण जेटली ने वीरेंद्र सहवाग की शादी के लिए दे दिया था अपना सरकारी आवास, किए थे ये सारे इंतजाम

वीरेंद्र सहवाग ने 22 अप्रैल 2004 को गर्लफ्रेंड आरती के साथ शादी की थी। दोनों लगभग तीन साल तक एक-दूजे को डेट कर चुके थे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 24, 2019 02:13 PM2019-08-24T14:13:31+5:302019-08-24T14:41:05+5:30

Arun Jaitley death Special he organised marriage function of cricketer virender sehwag at his bungalow | अरुण जेटली ने वीरेंद्र सहवाग की शादी के लिए दे दिया था अपना सरकारी आवास, किए थे ये सारे इंतजाम

अरुण जेटली ने वीरेंद्र सहवाग की शादी के लिए दे दिया था अपना सरकारी आवास, किए थे ये सारे इंतजाम

googleNewsNext
Highlightsअरुण जेटली का 66 वर्ष की उम्र में निधन।वीरेंद्र सहवाग की शादी के लिए दिया था अपना सरकारी आवास।सहवाग ने 22 अप्रैल 2004 को आरती के साथ विवाह रचाया था।

भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली का 66 वर्ष की उम्र में शनिवार (24 अगस्त) को एम्स में निधन हो गया। अस्पताल ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि जेटली ने दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर अंतिम सांस ली। जेटली को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 9 अगस्त भर्ती कराया गया था और कई क्षेत्रों के वरिष्ठ चिकित्सकों का दल उनका इलाज कर रहा था। वह कुछ दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।

जेटली पेशे से वकील थे और भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने वित्त और रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला और कई बार सरकार के लिए संकट मोचक भी साबित हुए। बीमारी के कारण जेटली ने 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था।

जेटली का क्रिकेट जगत से भी नाता रहा था। वह 1999-2012 तक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष भी रहे थे। वीरेंद्र सहवाग ने 22 अप्रैल 2004 को आरती के साथ विवाह रचाया था। दोनों लगभग तीन साल तक एक-दूजे को डेट कर चुके थे। अरुण जेटली ने सहवाग की शादी के लिए अपना सरकारी आवास दे दिया था, जिसमें क्रिकेट, राजनीति के अलावा बॉलीवुड जगत की भी कई बड़ी हस्तियां शुमार हुई थीं।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक तत्कालीन कानून मंत्री अरुण जेटली उस वक्त कैलाश कॉलोनी में रहा करते थे। वहीं 9 अशोका रोड पर उनका आवास था, जो दूसरों की मदद के लिए हमेशा खुला रहता था। सहवाग की शादी के लिए जेटली ने ना सिर्फ अपना आवास दिया था, बल्कि अपने स्टाफ के कुछ लोगों को भी समारोह में मदद के लिए लगाया था। यहां तक की कैटरिंग तक की व्यवस्था भी उन्होंने खुद ही की थी।

अरुण जेटली को इस साल मई में भी उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। गत वर्ष 14 मई को उनके गुर्दे का प्रतिरोपण हुआ था। उस समय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने उनके वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। गत वर्ष अप्रैल से ही उन्होंने अपने कार्यालय आना बंद कर दिया था। बीमारी को मात देकर 23 अगस्त 2018 को उन्होंने दोबारा वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। मधुमेह की बीमारी के चलते वजन बढ़ने के कारण सितम्बर 2014 में उनकी ‘बेरिएट्रिक सर्जरी’ भी हुई थी।

 

Open in app