'कैप्टन कूल' धोनी के मुरीद हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर जमकर की तारीफ

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण से सम्मानित किया है।

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 4, 2018 12:34 PM2018-04-04T12:34:09+5:302018-04-04T12:34:09+5:30

arjun kapoor ms dhoni padma bhushan award | 'कैप्टन कूल' धोनी के मुरीद हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर जमकर की तारीफ

'कैप्टन कूल' धोनी के मुरीद हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर जमकर की तारीफ

googleNewsNext

मुंबई, 4 अप्रैल:  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। इस दौरान धोनी आर्मी की वर्दी में नजर आए और जवान के अंदाज में मार्च पास्ट कर यह सम्मान हासिल किया। ऐसे में अभिनेता अर्जुन कपूर ने क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी के मुरीद हो गए हैं।
 
अर्जुन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए कैप्टन कूल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने धोनी की तारीफ  करते हुए कहा है कि वह एक ऐसे नायक हैं, जो भौतिकता, मानसिकता और निरंतरता के मामले में भारतीय क्रिकेट को एक अलग स्तर पर ले गए। 

दरअसल मंगलवार (3 अप्रैस) को अर्जुन में सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ धोनी की एक तस्वीर पर री-ट्वीट किया।  उन्होंने ट्वीट में कहा, "मेरे लिए वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो मानसिकता, भौतिकता, दृष्टिकोण, निरंतरता के संदर्भ में सचमुच भारतीय क्रिकेट को एक अलग स्तर पर ले गए।  एम.एस. धोनी एक नायक और जीवन के लिए प्रेरणा हैं।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में धौनी सहित 43 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए।

पंकज आडवाणी भी पद्म भूषण से सम्मानित

धोनी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में दिग्गज बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी को भी पद्म भूषण से नवाजा। पंकज आडवाणी का भी बिलियर्ड्स में करियर शानदार रहा है। पिछले साल (2017-18) के बिलियर्ड्स प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड का अवॉर्ड जीतने वाले आडवाणी 2006 और 2010 के एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। साथ ही कई बार वर्ल्ड चैम्पियन भी रहे हैं। इन दोनों के अलावा इसी साल किदंबी श्रीकांत (बैडमिंटन), सोमदेव देवबर्मन (टेनिस), साइखोम मिराबाइ चानु (कुश्ती), और भारत के पहले पैरालम्पिक गोल्ड मेडल विजेता मुरलीकांत पेटकर को भी देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Open in app