अंबाती रायुडू के संन्यास पर भड़के गौतम गंभीर, सेलेक्टर्स को ठहराया जिम्मेदार

"अंबाती रायुडू ने सेलेक्टर्स की वजह से संन्यास लिया है। टीम इंडिया के पांचों सेलेक्टर्स ने उतने रन मिलकर नहीं बनाए, जितने अकेले रायडू ने बनाए हैं।"

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 03, 2019 6:16 PM

Open in App

विश्व कप-2019 में अनदेखी के बाद अंबाती रायुडू ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया है। रायुडू की इस घोषणा ने गौतम गंभीर को चौंका दिया। गंभीर ने इसके लिए सेलेक्टर्स को जिम्मेदार ठहराया है।

गौतम गंभीर ने कहा, "अंबाती रायुडू ने सेलेक्टर्स की वजह से संन्यास लिया है। सेलेक्टर्स के फैसलों ने निराश किया है और इसी वजह से रायुडू ने क्रिकेट को अलविदा कहा। टीम इंडिया के पांचों सेलेक्टर्स ने उतने रन मिलकर नहीं बनाए, जितने अकेले रायडू ने बनाए हैं। ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को धवन और विजय शंकर की चोट के बाद वर्ल्ड कप में मौका मिला, कोई भी खिलाड़ी अगर रायुडू की जगह होता तो उसे जरूर बुरा लगता। रायुडू का इस तरह संन्यास लेना भारतीय क्रिकेट के लिए निराशाजनक है।"

गौतम गंभीर ने कहा, "यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि सफेद गेंद के क्रिकेट में 48 के औसत वाले खिलाड़ी को जो केवल 33 वर्ष का है, उसे टीम में जगह नहीं दी गयी। चयन में किसी अन्य फैसले से ज्यादा दुखद मेरे लिए यही है।"

रायुडू ने 55 वनडे और छह टी20 के अपने कैरियर में काफी उतार चढाव देखे। 16 बरस की उम्र में जब उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, तो कइयों ने उन्हें भविष्य का सितारा करार दिया था। रणजी ट्रॉफी सत्र 2002-03 में उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक और शतक जमाया। वह बांग्लादेश के खिलाफ अंडर 19 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के कप्तान भी रहे।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपअंबाती रायुडूगौतम गंभीरबीसीसीआईटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या