विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा ने अनुष्का को भी किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो!

रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा अब अनुष्का को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर चुके हैं। रोहित इससे काफी पहले ही विराट कोहली को अनफॉलो कर चुके थे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 25, 2019 3:43 PM

Open in App

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबर विश्व कप-2019 के बाद से लगातार आ रही हैं। अब ये भी जानकारी सामने आ रही हैं कि विराट कोहली के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा अब अनुष्का को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर चुके हैं। रोहित इससे काफी पहले ही विराट कोहली को अनफॉलो कर चुके थे। हालांकि खुद कोहली रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह को आज भी फॉलो कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक काफी पहले ही दोनों खिलाड़ियों के बीच दरार पड़ चुकी थी। मामला इतना बढ़ चुका था कि रोहित और शिखर धवन खुद को विराट कोहली से जुड़ी मैनेजमेंट कंपनी से अलग कर चुके थे।

हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय टीम के भीतर मतभेद की खबरों से इनकार किया है।

सीओए के एक सदस्य ने कहा, "मीडिया में आई खबरों पर सीओए प्रतिक्रिया नहीं दे सकती है। अगर खिलाड़ियों को कोई समस्या है तो वे हमारे पास आ सकते हैं, हालांकि समिति को जहां तक पता है खिलाड़ियों में कोई मतभेद नहीं है।"

टॅग्स :रोहित शर्माविराट कोहलीअनुष्का शर्माबीसीसीआईशिखर धवनटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या