आज ही के दिन 16 साल पहले गिलक्रिस्ट ने 212 गेंदों में ठोक डाला था दोहरा शतक, जड़े थे 19 चौके-8 छक्के

आज ही के दिन 2002 में एडम गिलक्रिस्ट ने महज 212 गेंदों में ठोक दिया था दोहरा शतक

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 23, 2018 15:29 IST2018-02-23T15:26:02+5:302018-02-23T15:29:48+5:30

Adam Gilchrist hit double century off 212 balls on 23rd February 2002 vs South Africa | आज ही के दिन 16 साल पहले गिलक्रिस्ट ने 212 गेंदों में ठोक डाला था दोहरा शतक, जड़े थे 19 चौके-8 छक्के

एडम गिलक्रिस्ट

एडम गिलक्रिस्ट को क्रिकेट इतिहास के सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक गिना जाता है। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने 2002 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 212 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोक दी थी। गिलक्रिस्ट का ये दोहरा शतक उस समय टेस्ट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक था। 

गिलक्रिस्ट ने जोहांसबर्ग में खेले गए इस टेस्ट की पहली पारी में महज 212 गेंदों में दोहरा शतक जड़ते हुए इयान बॉथम का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 220 गेंदों में दोहरा शतक जड़ते हुए ये रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि इस रिकॉर्ड के महज 13 दिन बाद ही न्यूजीलैंड के नाथन एस्टले ने इंग्लैंड के खिलाफ महज 153 गेंदों में दोहरा शतक जड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया, जो अब भी कायम है। 


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव वॉ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू हेडेन (122) और डेमियन मार्टिन (133) ने तूफानी शतक जड़े। एडम गिलक्रिस्ट सातवें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे और महज 293 गेंदों में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए दोहरा शतक ठोक दिया। 

गिलक्रिस्ट ने अपने दोहरे शतक में 19 चौके और 8 छक्के जड़े। गिलक्रिस्ट 213 गेंदों में 204 रन बनाकर आउट हुए। इस दमदार बैटिंग की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 352 के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद ग्लैन मैक्ग्रा (मैच में 8 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को दोनों पारियों में 159 और 133 रन के स्कोर पर समेटते हुए मैच एक पारी और 360 रन से अपने नाम कर लिया।

Open in app