इस युवा बल्लेबाज ने 265 रन ठोकते हुए छोड़ा रोहित शर्मा को पीछे, मुंबई इंडियंस ने किया मजेदार ट्वीट

Abhinav Singh: मुंबई के स्कूल टूर्नामेंट में अभिनव सिंह नामक युवा बल्लेबाज ने 265 रन की पारी खेलते हुए रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया, मुंबई इंडियंस ने किया ट्वीट

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 1, 2019 11:37 AM2019-03-01T11:37:52+5:302019-03-01T11:37:52+5:30

Abhinav Singh scores 265 to surpass Rohit Sharma, Mumbai Indians tease captain | इस युवा बल्लेबाज ने 265 रन ठोकते हुए छोड़ा रोहित शर्मा को पीछे, मुंबई इंडियंस ने किया मजेदार ट्वीट

अभिनव सिंह ने ठोके स्कूल टूर्नामेंट में 265 रन (Twitter)

googleNewsNext

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान रोहित शर्मा के नाम सोशल माीडिया में मजेदार अंदाज में एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के अभिनव सिंह ने 265 रन की पारी खेलते हुए उनके वनडे क्रिकेट में बनाए गए 264 रन के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  

रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक तीन डबल सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड है। रोहित ने 2014 में कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेलते हुए वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी। 

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'रोहित शर्मा, हमें कोई मिला है जिसने आपके 264 रन के रिकॉर्ड को बेहतर किया है :) रिजवी स्प्रिंगफील्ड के अभिनव सिंह ने एमआई इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी टीम की जीत में रिजवी स्प्रिंगफील्ड के लिए 265 रन की पारी खेली।'


अभिनव की इस पारी ने 2014 में खेली गई रोहित शर्मा की दमदार पारी की याद ताजा कर दी। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए उस वनडे में 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से और 152.33 के स्ट्राइक रेट से 173 गेंदों में 264 रन की जोरदार पारी खेली थी। 

रोहित शर्मा अभी भारतीय टीम का हिस्सा हैं जो ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेल रही हैं। इस सीरीज से पहले रोहित ने हाल ही में न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी की है। 

Open in app