#12YearsOfCaptainDhoni: धोनी के कप्तानी डेब्यू के 12 साल पूरे, फैंस ने यूं किया 'कैप्टन कूल' को सलाम

12 Years Of Captain Dhoni: एमएस धोनी के कप्तानी डेब्यू के 12 साल पूरे होने के अवसर पर फैंस ने किया कैप्टन कूल को याद और जमकर किए कमेंट्स

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 14, 2019 12:12 PM

Open in App
ठळक मुद्देएमएस धोनी भारतीय कप्तान के तौर पर पहली बार मैदान पर 14 सितंबर 2007 में उतरे थेधोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट और जनवरी 2017 में सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी थीधोनी 50 ओवर, 20 ओवर का वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान

14 सितंबर 2007 के दिन ही एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय कप्तान के तौर पर अपना डेब्यू किया था। धोनी ने पहली बार भारत की कप्तानी 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में की थी। 

इस विकेटकीपर बल्लेबाज का कप्तान के तौर पर पहला मैच 1 सितंबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था, लेकिन वह बारिश में धुल गया था। धोनी ने भारतीय कप्तान के तौर पर पहली बार मैदान में कदम 14 सितंबर 2007 को रखा था।

एमएस धोनी ने कप्तान के तौर पर अपने पहले ही टूर्नामेंट में भारत को खिताबी जीत दिला दी थी। 

धोनी के कप्तानी डेब्यू के 12 साल पूरे होने का फैंस ने ऐसे मनाया जश्न

धोनी की कप्तानी डेब्यू के 12 साल पूरे होने के अवसर पर फैंस ने कैप्टन कूल के योगदानों की जमकर तारीफ की और भारत में  #12YearsofCaptainDhoni टॉप ट्रेंड्स में से एक बन गया।

 

 धोनी दो वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान

धोनी 50 ओवर वर्ल्ड कप, 20 ओवर वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय टीम को टेस्ट फॉर्मेट में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचाया था।

लंबे समय तक वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे, जिनकी कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट में 27 टेस्ट जीते थे। हाल ही में 28वीं टेस्ट जीत के साथ विराट कोहली ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा था। 

भारत ने अपना दूसरा 50 ओवर का वर्ल्ड कप 2011 में जीता था, उन्होंने फाइनल में 91 रन की शानदार पारी खेली थी। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं उन्होंने वनडे और टी20 की कप्तानी जनवरी 2017 में छोड़ी थी। 

धोनी ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया था। इसलिए वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से खेली जाने वाली टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीभारतीय क्रिकेट टीमविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या