Nepal vs Mongolia Asian Games 2023: 120 गेंद, 314 रन, 26 छक्का और 14 चौका, मल्ला ने 34 गेंद में शतक पूरा किया, युवराज के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा, 9 गेंद में फिफ्टी

Nepal vs Mongolia Asian Games 2023: नेपाल बुधावार को यहां एशियाई खेलों की क्रिकेट स्पर्धा में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बना और उसने मंगोलिया के खिलाफ मैच में तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 27, 2023 03:11 PM2023-09-27T15:11:06+5:302023-09-27T15:12:13+5:30

Nepal vs Mongolia Asian Games balls 120 runs 314 six 26 fours 14 Kushal Malla 50 balls 137 runs Dipendra Singh Airee 10 balls 52 runs 16 years world record see video | Nepal vs Mongolia Asian Games 2023: 120 गेंद, 314 रन, 26 छक्का और 14 चौका, मल्ला ने 34 गेंद में शतक पूरा किया, युवराज के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा, 9 गेंद में फिफ्टी

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsकुशल मल्ला ने इतिहास का अब तक का सबसे तेज़ टी20 शतक बनाया।दीपेंद्र सिंह ने इतिहास का अब तक का सबसे तेज टी20 अर्धशतक बनाया।नेपाल ने टी-20 इतिहास में पहली बार 300 का स्कोर बनाया।

Nepal vs Mongolia Asian Games 2023: नेपाल ने धमाल कर दिया। कुशल मल्ला ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा सहित तीन खिलाड़ियों द्वारा पहले बनाए गए सबसे तेज पुरुष टी20 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। नेपाल ने बुधवार को एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर अपना इतिहास रच दिया।

एशियाई खेलों में नेपाल क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन:

- कुशल मल्ला ने इतिहास का अब तक का सबसे तेज़ टी20 शतक बनाया (34 गेंद में किया कमाल)

-दीपेंद्र सिंह ने इतिहास का अब तक का सबसे तेज टी20 अर्धशतक बनाया (9 गेंद में किया धमला)

-नेपाल ने टी-20 इतिहास में पहली बार 300 का स्कोर बनाया।

मल्ला ने अपने शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 34 गेंदों का सामना किया। 2017 में रोहित और डेविड मिलर और 2019 में सुदेश विक्रमसेकरा के 35 गेंद को पीछे छोड़ दिया। नेपाल ने एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ अपने 20 ओवरों में 314/3 का विशाल स्कोर बनाया। उन्नीस साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज कुशाल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज शतक पूरा किया।

उन्होंने डेविड मिलर और रोहित शर्मा के संयुक्त रूप से पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने 35 गेंद में शतक बनाया था। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कुशाल ने 12 छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 137 रन की पारी खेली जिससे नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 314 रन बनाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वाच्च स्कोर है।

नेपाल के पांचवें नंबर के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सिर्फ नौ गेंद में अर्धशतक बनाकर युवराज सिंह के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। युवराज ने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ विश्व टी20 मैच में 58 रन की पारी खेलने के दौरान 12 गेंद में अर्धशतक बनाया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च टीम स्कोर का पिछला रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम था जिसने 23 फरवरी 2019 को आयरलैंड के खिलाफ तीन विकेट पर 278 रन बनाए थे।

Open in app