Netherlands vs Sri Lanka Score ICC World Cup 2023: विश्व कप में लगातार सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले श्रीलंका के खिलाड़ी

Netherlands vs Sri Lanka Score ICC World Cup 2023: नीदरलैंड ने शुरुआती झटकों से उबरकर श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप के मैच में शनिवार को यहां 49.4 ओवर में 262 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 21, 2023 04:45 PM2023-10-21T16:45:09+5:302023-10-21T16:46:45+5:30

Ned vs SL 2023 Sri Lanka batters most consecutive 50-plus scores 4 Kumar Sangakkara 3 Chamara Silva 3 Roshan Mahanama 3 Arjuna Ranatunga 3 Pathum Nissanka  | Netherlands vs Sri Lanka Score ICC World Cup 2023: विश्व कप में लगातार सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले श्रीलंका के खिलाड़ी

file photo

googleNewsNext
Highlightsपथुम निसांका ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन अर्धशतकीय पारी खेल दी है।निसांका ने 52 गेंद में 54 रन बनाए।पारी के दौरान 9 चौके भी लगाए।

Netherlands vs Sri Lanka Score ICC World Cup 2023: साइब्रैंड एंगलब्रेख्त और लोगन वान बीक के बीच सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी की मदद से नीदरलैंड ने शुरुआती झटकों से उबरकर श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप के मैच में शनिवार को यहां 49.4 ओवर में 262 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

इस बीच पथुम निसांका ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन अर्धशतकीय पारी खेल दी है। निसांका ने 52 गेंद में 54 रन बनाए। पारी के दौरान 9 चौके भी लगाए। वह कुमार संगकारा, चमारा सिल्वा, रोशन महानामा और अर्जुन रणतुंगा क्लब में शामिल हुए हैं।

श्रीलंका विश्व कप में लगातार सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर बनाने वाला बल्लेबाजः

4 - कुमार संगकारा (2015)

 

3 - चमारा सिल्वा (2007)

3 - रोशन महानामा (1992)

3 - अर्जुन रणतुंगा (1987-1992)

3 - पथुम निसांका (2023)

एंगलब्रेख्त ने 82 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाए जबकि वान बीक ने 75 गेंद पर 59 रन की सधी पारी खेली। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की जो विश्व कप में नया रिकॉर्ड है। उन्होंने भारत के महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 116 रन जोड़े थे।

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे 35 वर्षीय एंगलब्रेख्त और वान बीक ने अपने वनडे करियर में पहली बार अर्धशतक जमाए। उन्होंने 22वें ओवर में ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाली जब नीदरलैंड कासुन रजिता (50 रन देकर 4 विकेट) और दिलशान मदुशंका (49 रन देकर चार विकेट) से मिले झटकों के कारण 6 विकेट पर 91 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था।

एंगलब्रेख्त दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अंडर-19 विश्व कप में खेल चुके हैं लेकिन उन्होंने 2016 में सभी प्रारूप से संन्यास ले लिया था। उनका परिवार 2021 में नीदरलैंड में बस गया था इसके बाद उन्होंने फिर से खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अपना पहला वनडे मैच खेला।

दक्षिण अफ्रीका को हराकर आत्मविश्वास से भरी नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके शीर्ष छह बल्लेबाजों में कॉलिन एकरमैन (29), मैक्स ओडाउड (16) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (16) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए।

Open in app