10:50 PM
यस्तिका भाटिया 57 रन बनाकर हुई आउट, मुंबई को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। यस्तिका भाटिया 57 रन बनाकर आउट हो गई हैं। वह बड़ा शॉर्ट मारने के चक्कर में अरुंधति रेड्डी की गेंद पर बाउंड्री में कैच आउट हो गईं।
09:51 PM
शून्य पर गिरा मुंबई इंडियंस का पहला विकेट, मैरिज़ेन कप्प ने हैले को बनाया शिकार
मुंबई इंडियंस ने अपना पहला विकेट शून्य पर को दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज मैरिज़ेन कप्प ने एमआई की सलामी बल्लेबाज हैले () को अपना शिकार बनाया। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने हैले को तानिया भाटिया के हाथों कैच आउट किया।
09:38 PM
मुंबई इंडियंस को जीत के लिए चाहिए 20 ओवर में 172 रन, दिल्ली का स्कोर 171/5
दिल्ली कैपिटल्स ने एलिस कैप्सी की शानदार 75 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में 171/5 रनों का स्कोर खड़ा किया है। इसमें कप्तान मैग लैनिंग ने 31 रन जोड़े। जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की तरफ से ब्रंट और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
08:59 PM
दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज ऐलिस कैप्सी ने 36 गेंद में जड़ा अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज ऐलिस कैप्सी ने 36 गेंद में आईपीएल 2024 का पहला अर्धशतक मात्र 36 गेंद में जड़ दिया है। अब तक वह 6 चौके और 2 चौके जड़ चुकी हैं और क्रीज पर मौजूद हैं।
08:13 PM
दिल्ली कैपिल्य को लगा पहला झटका, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा आउट
दिल्ली कैपिल्य को 3 रन पर पहला झटका सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के रूप में लगा है। जो 1 रन बनाकर आउट हो गईं। तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस की गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने उन्हें एक रन पर आउट किया।
07:40 PM
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई करेगी पहले गेंदबाजी
WPL 2024 MI vs DC : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की महिलाओं ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। एमआईडबल्यू की कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ओस एक कारक है, यही एकमात्र कारण है कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हमारी टीम संतुलित है, हमारी टीम में तीन नवोदित खिलाड़ी हैं। सकारात्मक दिख रहे हैं। संदेश वही है, हम चीजों को सरल रखना चाहते हैं और अपनी योजनाओं पर कायम रहना चाहते हैं।