IPL 2021 से ठीक पहले माता के दर्शन करने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, एक झलक पाने को उमड़ी फैंस की भीड़

MS Dhoni Offers Prayers at Dewri Temple in Ranchi: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी एम एस धोनी आईपीएल शुरू होने से पहले रांची के देवरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता का दर्शन किया।

By अमित कुमार | Published: February 28, 2021 01:12 PM2021-02-28T13:12:01+5:302021-02-28T13:12:01+5:30

MS Dhoni Offers Prayers at Dewri Temple in Ranchi Ahead of IPL 2021 Fans Gather in Numbers to Catch Glimpse of CSK Captain | IPL 2021 से ठीक पहले माता के दर्शन करने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, एक झलक पाने को उमड़ी फैंस की भीड़

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

googleNewsNext
Highlightsमहेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल का यह सीजन बेहद अहम माना जा रहा है। आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी रांची के देवरी मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया।धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

MS Dhoni Offers Prayers at Dewri Temple in Ranchi: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपना अधिकतर समय फॉर्मिंग और फैमिली को ही देते नजर आए हैं। अप्रैल से शुरू होने आईपीएल 2021 में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधत्व करते दिखाई देंगे। 

महेंद्र सिंह धोनी माता के दर्शन के लिए हर साल रांची के देवरी मंदिर जाते हैं। इस साल भी उन्होंने मंदिर जाकर माता के दर्शन किए। धोनी रांची से 80 किलोमीटर दूर देवड़ी मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया । धोनी ने अपने बचपन के दोस्त ​​चित्तू के साथ पवित्र स्थान की यात्रा की। धोनी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए क्षेत्र में भारी सुरक्षा तैनात की गई थी।

मंदिर के बाहर फैंस से मिले धोनी

महेंद्र सिंह धोनी मंदिर आने वाले यह खबर सुनकर वहां प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई धोनी की बस एक झलक पाने को बेताब दिखाई दे रहा था। धोनी ने फैंस की उपस्थिति और प्यार को खुले दिल से स्वीकार किया और कुछ लोगों के साथ उन्होंने सेल्फी क्लिक करने के साथ ही ऑटोग्राफ भी दिया। धोनी की दरियादिली देखकर फैंस भी बेहद खुश नजर आए। 

क्रिकेट करियर की शुरुआत से ही माता के दर्शन को आते रहे हैं धोनी

इस मंदिर के निर्माण के बारे में कहा जाता है कि ये 10वीं से 12वीं शताब्दी के बीच का है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत से ही माता के दर्शन के लिए आते रहे हैं। मंदिर में उनकी अटूट आस्था है। आईपीएल 2021 का आयोजन इस साल अप्रैल में होना है और इससे पहले धोनी ने यहां आकर मां से आशीर्वाद लिया है। फैंस धोनी को अभी लंबे समय तक आईपीएल में खेलते देखना चाहते हैं। 

Open in app