महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए 16 दिनों में 1400 किमी पैदल चला ये फैन, फिर जो हुआ वो आपका दिल तोड़ देगा

महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए उनका एक फैन हरियाणा के हिसार से पैदल चलता हुए रांची पहुंचा। धोनी का ये फैन केवल 18 साल का है। हालांकि उसकी मुलाकात धोनी से नहीं हो सकी।

By विनीत कुमार | Published: August 17, 2021 10:34 AM2021-08-17T10:34:27+5:302021-08-17T10:34:27+5:30

MS Dhoni fan walked 1400 km in 16 days to meet him but returns empty handed | महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए 16 दिनों में 1400 किमी पैदल चला ये फैन, फिर जो हुआ वो आपका दिल तोड़ देगा

धोनी से मिलने के लिए शख्स पैदल चला 1400 किमी (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsहरियाणा के अजय गिल अपने पसंदीदा खिलाड़ी धोनी से मिलने के लिए पैदल चलते हुए पहुंचे रांचीअजय ने 16 दिन में करीब 1400 किलोमीटर की दूसरी तय की और रांची में धोनी के फार्महाउस पहुंचे थे।अजय की मुलाकात हालांकि धोनी से नहीं हो सकी और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे और अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों की कमी नही है। देश ही नहीं दुनिया भर में उनके फैन हैं। उनकी झलक पाने के लिए या उनसे मिलने के लिए उनके फैन क्या-क्या करते रहे हैं, इसकी बानगी कई बार देखने को मिली है। 

ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। धोनी के इस फैन का नाम अजय गिल है। केवल 18 साल के अजय अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने के लिए कई किलोमीटर तक पैदल चले। हालांकि निराशाजनक बात ये रही कि वे धोनी से मिल नहीं सके। अजय पेशे से बाल काटने का काम करते हैं।

16 दिन चला पैदल पर धोनी से नहीं हुई मुलाकात

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार अजय गिल हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं। वे हिसार के जालन खेड़ा गांव में रहते हैं और यही से उन्होंने धोनी से मुलाकात के लिए झारखंड की राजधानी रांची जाने का फैसला किया। अजय गिल के अनुसार वे धोनी से बस 10 मिनट के लिए मिलना चाहते थे।

अजय गिल इसके लिए 29 जुलाई से 16 दिनों तक पैदल चलते रहे और आखिरकार रांची के बाहरी इलाके में स्थित धोनी के फार्महाउस तक पहुंचे। वे वहां उनका इंतजार करते रहे लेकिन धोनी से नहीं मिल सके। दरअसल धोनी रांची में अभी नहीं हैं और कुछ ही दिन पहले आईपीएल के दूसरे चरण के लिए अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से अभ्यास के लिए जुड़ चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अजय गिल को वहां से गुजरते हुए कुछ लोगों ने देखा। उनके बाल पीले, नारंगी और गहरे नीले रंग में रंगे हुए थे। ऐसे में उनका लुक देखकर लोगों का ध्यान गया। ये सीएसके का रंग है। उनके बाल भी इस अंदाज में कटा था कि सिर पर एक ओर धोनी और दूसरी ओर माही लिखा था।

निराश मन से लौटे अजय गिल

धोनी के रांची से निकल जाने की जानकारी मिलने के बाद अजय गिल ने पहले वही डटे रहने का फैसला किया। हालांकि कई लोगों ने उन्हें समझाया और कहा कि अगले तीन महीने तक धोनी के रांची आने का कार्यक्रम नहीं है। ऐसे में रूकना ठीक नहीं होगा। इसके बाद एक स्थानीय बिजनेसमैन ने उनका रांची से दिल्ली तक हवाई जहाज का टिक बुक कराया।

Open in app