MI vs RR IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया, सूर्यकुमार यादव ने खेली 55 रनों की पारी

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 212/7 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में 214/4 रन बनाकर जीत हासिल की।  

By रुस्तम राणा | Published: April 30, 2023 11:56 PM2023-04-30T23:56:13+5:302023-05-01T00:22:48+5:30

MI vs RR IPL 2023 Mumbai Indians won by 6 wickets against RR | MI vs RR IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया, सूर्यकुमार यादव ने खेली 55 रनों की पारी

MI vs RR IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया, सूर्यकुमार यादव ने खेली 55 रनों की पारी

googleNewsNext
Highlightsएमआई के टिम डेविड ने खेल के आखिरी ओवर में जेसन होल्डर की पहली तीन गेंदोें में 3 छक्के जड़कर जीत दिलाईमुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली, स्काई ने 29 गेंद में 55 रन बनाएराजस्थान रॉयल्स के काम नहीं आई यशस्वी जायसवाल की 124 रनों की शतकीय पारी

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। एमआई के टिम डेविड ने खेल के आखिरी ओवर में जेसन होल्डर की पहली तीन गेंदोें में 3 छक्के जड़कर जीत दिलाई। मुंबई को आखिरी ओवर में 17 रनों की दरकार थी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने जायसवाल की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 212/7 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में 214/4 रन बनाकर जीत हासिल की। 

एमआई के सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक

मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। स्काई ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए। जिसमें उनके 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। आरआर द्वारा दिए गए बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई की शुरूआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा (3) ने एमआई के फैंस को एकबार फिर से निराश किया। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 28 रनों का योगदान दिया। कैमरन ग्रीन ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 26 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। जीत के हीरो रहे टिम डेविड ने 14 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाए। जबकि तिलक वर्मा ने भी 21 रनों की नाबाद पारी खेली। 

राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज अश्विन ने लिए 2 विकेट

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से स्पिन गेंदबाज स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन ने अपने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा संदीप शर्मा और बोल्ट को एक-एक विकेट मिला। इस मुकाबले में संदीप शर्मा ने सूर्यकुमार यादव का बेहद शानदार कैच लपका। जब सूर्यकुमार यादव ने 16वां ओवर फेंक रहे बोल्ट की गेंद पर फाइन लेग की तरफ शॉर्ट लगाया तो शॉर्ट फाइन लेग में मुस्तैद संदीप शर्मा ने उल्टी दिशा में भागकर डाइव लगाई और कैच लपक लिया। 

जायसवाल के आईपीएल करियर का पहला शतक

इस मुकाबले में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। जायसवाल ने 62 गेंद में 16 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 124 रन की पारी खेली। बायें हाथ के युवा बल्लेबाज ने 53 गेंदों में अपना शतक लगाया। उन्होंने जोस बटलर (18) के साथ पहले विकेट के लिये 72 रन जोड़े। जायसवला के अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। कप्तान सैमसन ने 14 रन की पारी खेली। जबकि होल्डर ने 11 रन बनाए। शेष बल्लेबाज तो दहाई का आकड़ा भी नहीं छू सके।

मुंबई इंडियंस के अरशद खान ने लिए 3 विकेट

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से अरशद खान ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। उन्होंने 3 ओवर में 39 रन खर्च किए। वहीं पीयूष चावला के खाते में 2 विकेट आए। चावला ने अपने 4 ओवर का स्पेल पूरा किया 34 लुटाए। वहीं मेरेडिथ और जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला। टीम की तरफ से मेरेडिथ सबसे महंगे बॉलर साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन दिए। इस मुकबले में टॉस जीतकर राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था।  

Open in app