MI vs PBKS: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच अब तक 29 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें मुंबई इंडियंस ने 15 मैच जीते हैं। वहीं पंजाब ने 14 मुकाबलों में विजय हासिल की है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 22, 2023 07:04 PM2023-04-22T19:04:11+5:302023-04-22T19:08:46+5:30

MI vs PBKS Rohit Sharma won the toss and chose to bowl first, here's the playing 11 of both the teams | MI vs PBKS: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैचमुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजीमुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है मुकाबला

MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जा रहा है। 22 अप्रैल को खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इस मैच में मुंबई इंडियंस जहां अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी। मुंबई के लिए आज के मैच में जोफ्रा आर्चर खेल रहे हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच अब तक 29 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें मुंबई इंडियंस  ने 15 मैच जीते हैं। वहीं पंजाब ने 14 मुकाबलों में विजय हासिल की है। ऐसे में अगर पंजाब ये मैच जीत जाती है तो वह हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई के खिलाफ बराबरी कर लेगी। वानखेड़े मे भी दोनों के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 5 में मुंबई इंडियंस ने वहीं 4 मैच में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की है।

वानखेड़े की पिच को बल्लेबाजों की मदद वाली पिच कहा जाता है। इस मैदान पर अभी तक सीजन के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। एक बार फिर से यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। 

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अर्जुन तेंदुलकर पर जिस तरह भरोसा जता रहे हैं उसे देखते हुए एक बार फिर इस खिलाड़ी पर नजर होगी। मुंबई के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, इशान किशन और तिलक वर्मा भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। खुद कप्तान रोहित और सूर्यकुमार यादव भी लय में लौट चुके हैं। अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला टीम के लिए विकेट निकाल रहे हैं जो कि अच्छी बात है। अगर पंजाब की बात करें तो कप्तान शिखर धवन का कंधे में चोट के कारण इस मैच भी खेलना मुश्किल है। उनकी कमी टीम को भारी पड़ रही है। प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी योगदान देना होगा। गेंदबाजी भी पंजाब की कमजोर कड़ी है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ

पंजाब किंग्स: अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम क्यूरन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

Open in app