MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 13 रन से हराया, अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी।   

By रुस्तम राणा | Published: April 22, 2023 11:33 PM2023-04-22T23:33:20+5:302023-04-22T23:41:18+5:30

MI vs PBKS IPL 2023 Punjab Kings won by 13 runs against Mumbai Indians | MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 13 रन से हराया, अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 13 रन से हराया, अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

googleNewsNext
Highlightsइस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाएजिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकीपंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट झटके

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मेजबान टीम को 13 रनों से खेल के आखिरी ओवर में मात दी। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप की घातक गेंदबाजी ने पंजाब किंग्स को 7 मुकाबलों में चौथी जीत दिलाई। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी।   

कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव और कप्तान शर्मा के बल्ले से आए रन

215 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस का शुरूआती विकेट ईशान किशन (1) के रूप में जल्दी गिर गया। लेकिन इसके बाद ग्रीन और कप्तान रोहित शर्मा (44 रन, 27 गेंद) ने रन बनाए। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक पारी खेली। ग्रीन और यादव ने मुंबई के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। ग्रीन ने 34 गेंदों में 67 रन (6 चौके, 3 छक्के) बनाए। वहीं स्काई ने 26 गेंद का सामना करते हुए 57 रन (7 चौके, 3 छक्के) की पारी खेली।

PBKS की तरफ से अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 4 विकेट मिले। अंतिम ओवर में अर्शदीप ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। उन्होंने आखिरी ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर पहले तिलक वर्मा को और फिर नेहाल वधेरा को अपनी यॉर्कर का शिकार बनाया। अर्शदीप ने अपने 4 ओवर में 29 रन दिए। उनके अलावा नेथन एलिस और लियाम लिविंगस्टोन को एक-एक विकेट मिला। नेथन ने 4 ओवर में 44 रन लुटाए। 

पंजाब की तरफ से सैम करन ने खेली ताबड़तोड़ पारी

पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 29 गेंद में 55 रन की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए जबकि भाटिया ने 28 गेंद में 41 रन की पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के मारे। जितेश शर्मा ने सात गेंद में चार छक्के जड़ 25 रन बनाये। वहीं अथर्व तायडे 17 गेंद में 29 रन बनाए और प्रभसिमरन ने 17 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया।

मुंबई इंडियन की तरफ से पीयूष चावला रहे सबसे सफल गेंदबाज

मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिये। जेसन बेहरनडोर्फ, कैमरून ग्रीन, जोफ्रा आर्चर और अर्जुन तेंदुलकर को भी एक-एक सफलता मिली लेकिन ये सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। अर्जुन ने तीन ओवर में 48 जबकि बेहरनडोर्फ ने इतने ही ओवर में 41 रन लुटाये। ग्रीन और आर्चर ने चार-चार ओवर में क्रमश: 41 और 42 रन दिये। 

Open in app