MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 5 विकेट से हराया, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का चला बल्ला

इस मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

By रुस्तम राणा | Published: April 16, 2023 07:22 PM2023-04-16T19:22:18+5:302023-04-16T19:33:09+5:30

MI vs KKR: Mumbai Indians beat KKR by 6 wickets | MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 5 विकेट से हराया, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का चला बल्ला

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 5 विकेट से हराया, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का चला बल्ला

googleNewsNext
Highlightsकेकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 185/6 रनों का स्कोर खड़ा कियाजवाब में मुंबई इंडियंस ने 17.4 ओवर में 5 विकेट के खोकर 186 रन बनाकर जीत को हासिल कीमुंबई इंडियंस के ईशान किशन ने 58 रन और सूर्यकुमार यादव ने खेली 43 रन की पारी

IPL 2023: आईपीएल में रविवार को खेले गए सुपर संडे के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइजर्स को 5 विकेट से मात दी है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की 4 मैचों में यह दूसरी जीत है। जबकि केकेआर की यह 5 मैचों में तीसरी हार है। इस मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 17.4 ओवर में 5 विकेट के खोकर 186 रन बनाकर जीत को हासिल किया।

केकेआर के खिलाफ बोला ईशान किशन और स्काई सूर्यकुमार यादव का बल्ला

इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बात रही की तो टीम के दो अहम खिलाड़ी ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का बल्ला चला। किशन ने 25 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद में 43 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। तिलक वर्मा 30 रन, रोहित शर्मा ने 20, और टिम डेविड ने 24 रनों का योगदान दिया।

केकेआर के स्पिन गेंदबाज सुयाश शर्मा ने लिए 2 विकेट

केकेआर के स्पिन गेंदबाज सुयाश शर्मा ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शार्दुल ठाकुर और वरुण चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। दोनों ने 1-1 विकेट लिए। लॉकी फर्ग्युसन को ने 1.4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। कोलकाता के लिए सुनील नारायण महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 41 रन लुटाए। 

केकेआर की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने लगाया शतक

इस मुकाबले में केकेआर की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने आईपीएल 2023 का दूसरा शतक लगाया। बायें हाथ के बल्लेबाज ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 104 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 6 चौके लगाए। रसेल ने 21 और रिंकु सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया था।

MI की तरफ से ऋतिक शौकीन लिए दो विकेट

मुंबई इंडियंस की तरफ से ऋतिक शौकीन ने 2 विकेट लिए। शौकीन ने 4 ओवर में 34 रन दिए। वहीं ग्रीन, जेनसन, चावला और रिले को एक-एक विकेट मिला। इस मैच में डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर विकेट लेने में नाकाम रहे। उन्होंने अपने 2 ओवर में 17 रन दिए। 

Open in app