IPL 2020, MI Retained Players List: जानिए मुंबई की टीम में रिटेन हुए खिलाड़ियों की क्या है सैलरी

मुंबई की टीम ने छह इंटरनेशनल और 4 भारतीय खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिससे मुंबई के पास पांच घरेलू और दो विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट खाली हो गया है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 30, 2019 02:00 PM2019-11-30T14:00:06+5:302019-11-30T14:00:06+5:30

MI Retained Players: 18 Players And Their Salaries Ahead Of IPL 2020 Auction | IPL 2020, MI Retained Players List: जानिए मुंबई की टीम में रिटेन हुए खिलाड़ियों की क्या है सैलरी

IPL 2020, MI Retained Players List: जानिए मुंबई की टीम में रिटेन हुए खिलाड़ियों की क्या है सैलरी

googleNewsNext

आईपीएल-2020 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में 18 खिलाड़ियों को साथ बनाए रखने का फैसला किया है। वहीं 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी के लिए 12 प्लेयर्स को रिलीज भी किया है।

नीलामी से पहले मुंबई की टीम ने ट्रेड के तहत ट्रेंट बोल्ट, स्टेफाने रदरफोर्ड और धवन कुलकर्णी को टीम में शामिल किया, जबकि मयंक मार्कंडेय को दिल्ली और सिद्धेश लाड को कोलकाता नाइट राइडर्स को ट्रेड में सौंप दिया।

आइए जानते हैं मुंबई इंडियंस में रिटने किए गए खिलाड़ियों के नाम और उनकी सैलरी:

रोहित शर्मा - 15 करोड़
हार्दिक पंड्या- 11 करोड़
क्रुणाल पंड्या- 8.8 करोड़
जसप्रीत बुमराह- 7 करोड़
ईशान किशन- 6.2 करोड़
किरन पोलार्ड- 5.4 करोड़
ट्रेंट बोल्ट- 3.2 करोड़
सूर्यकुमार यादव- 3.2 करोड़
क्विंटन डी कॉक- 2.8 करोड़
लसिथ मलिंगा- 2 करोड़
राहुल चाहर- 1.9 करोड़
मिचेल मैक्क्लेनघन - 1 करोड़
अनमोलप्रीत सिंह- 80 लाख
धवल कुलकर्णी- 75 लाख
जयंत यादव- 50 लाख
आदित्य तारे- 50 लाख
अंकुल रॉय- 20 लाख
रदरफोर्ड- 20 लाख

मुंबई की टीम ने छह इंटरनेशनल और 4 भारतीय खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिससे मुंबई के पास पांच घरेलू और दो विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट खाली हो गया है।

मुंबई से रिलीज किए गए खिलाड़ी: एविन लुईस, एडम मिल्ने, जेसन बेहरनड्रॉफ, बेन कटिंग, युवराज सिंह, मयंक मार्कंडेय, बरिंदर सरण, रासिक सलाम डार, पंकज जयसवाल, सिद्धेश लाड और अल्जारी जोसेफ।

Open in app