KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: राहुल और अथिया पर गिफ्ट की भरमार, भारतीय टीम के खिलाड़ी ही नहीं बॉलीवुड एक्टर मेहरबान, यहां देखें किसने क्या दिया उपहार

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: अथिया के अभिनेता पिता सुनील शेट्टी के मुंबई से लगभग 82 किलोमीटर दूर खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 25, 2023 07:00 PM2023-01-25T19:00:38+5:302023-01-25T19:01:53+5:30

KL Rahul Wedding Newlyweds Athiya Shetty ms dhoni virat kohli salman khan receive Rs 50 crore luxurious apartment, Audi-BMWsee list | KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: राहुल और अथिया पर गिफ्ट की भरमार, भारतीय टीम के खिलाड़ी ही नहीं बॉलीवुड एक्टर मेहरबान, यहां देखें किसने क्या दिया उपहार

सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी को मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट गिफ्ट किया है।

googleNewsNext
Highlightsभारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से खंडाला फार्महाउस पर शादी के बंधन में बंध गईं। सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी को मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट गिफ्ट किया है।सलमान खान ने अथिया को 1.64 करोड़ रुपये की ऑडी कार गिफ्ट की है।

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से खंडाला फार्महाउस पर शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में अथिया के अभिनेता पिता सुनील शेट्टी के मुंबई से लगभग 82 किलोमीटर दूर खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी की।

कई शुभकामनाओं के अलावा नवविवाहित जोड़े को उनके परिवार के सदस्यों, दोस्तों और रिश्तेदारों से बेहद महंगे उपहार मिले। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी को मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपए है।

सुनील शेट्टी के करीबी दोस्त सलमान खान ने अथिया को 1.64 करोड़ रुपये की ऑडी कार गिफ्ट की है। जैकी श्रॉफ ने अथिया को प्रसिद्ध स्विस लक्ज़री घड़ी और ज्वेलरी ब्रांड चोपर्ड वॉचेज से 30 लाख रुपये की घड़ी उपहार में दी है। अथिया के करीबी दोस्तों में से एक अर्जुन कपूर ने 1.5 करोड़ रुपये का डायमंड ब्रेसलेट गिफ्ट किया है।

दूसरी ओर केएल राहुल के दोस्त और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2.17 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की है। महेंद्र सिंह धोनी ने राहुल को 80 लाख रुपए की कावासाकी निंजा बाइक भी गिफ्ट की है। अथिया और केएल राहुल अब अपने उद्योग मित्रों और सहयोगियों के लिए मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे।

सुनील शेट्टी ने मीडिया को जानकारी दी थी कि वेडिंग रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा। नवविवाहित जोड़े ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “तुम्हारी रोशनी में, मैनें सीखा प्यार कैसे करते हैं...” आज, हमारे सबसे प्रियजनों के साथ, हमने उस घर में शादी की जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ, हम इस एक साथ चलने की यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं।”

Open in app