IPL 2021: बल्लेबाज ने खेला ऐसा खतरनाक शॉट कि चकनाचूर हो गया रेफ्रिजरेटर का कांच, देख हर कोई रह गया हैरान

IPL 2021 MI vs SRH, Dream 11 Hotstar, Star Sports: शनिवार को एक बार फिर हैदराबाद के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम 151 रन के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही।

By अमित कुमार | Published: April 18, 2021 05:01 PM2021-04-18T17:01:52+5:302021-04-18T17:06:15+5:30

Jonny Bairstow cracks open the Fridge glass as he hits 83m SIX on Boult | IPL 2021: बल्लेबाज ने खेला ऐसा खतरनाक शॉट कि चकनाचूर हो गया रेफ्रिजरेटर का कांच, देख हर कोई रह गया हैरान

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlights जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद हैदराबाद के बल्लेबाज लगातार आउट होते चले गए।बेयरस्टो 22 गेंदों में 43 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या की गेंद पर हिटविकेट हो गए।

IPL 2021 MI vs SRH, Dream 11 Hotstar, Star Sports:  151 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद मुंबई के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल नहीं हो सकी।  बेयरस्टो ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के ओवर में एक ऐसा शॉट लगाया कि गेंद जाकर सीधा डग आउट में रखे फ्रीज से जा टकराई। 

बोल्ट के तीसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने तीन चौके और एक छक्का जड़ा। बोल्ट के ओवर की तीसरी गेंद पर बेयरस्टो ने ऑफ साइड पर 99 मीटर लंबा छक्का मारा था। बेयरस्टो के इस छक्के से डगआउट के पास रखे रेफ्रिजरेटर का कांच चकनाचूर हो गया। बेयरस्टो का यह शॉट देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

 रोहित शर्मा की 25 गेंद में 32 और मैन ऑफ द मैच पोलार्ड की 22 गेंद में 35 रन की नाबाद पारी के दम पर मुंबई इंडियन्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाने के बाद सनराइजर्स को 19.4 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट कर दिया। सनराइजर्स की यह लगातार तीसरी हार है।  लगातार दो मैच गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में चार बदलाव करते हुए विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, खलिल अहमद और मुजीब उर रहमान जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया।

जॉनी बेयरस्टॉ और कप्तान डेविड वार्नर ने 7.2 ओवर में 67 रन की साझेदारी कर के सनराइजर्स को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन क्रुणाल पंड्या की गेंद पर बेयरस्टॉ के हिट विकेट होने के बाद मुंबई ने शानदार वापसी कर मैच पर पकड़ बना ली।

Open in app