IPL 2020: सिर्फ 2 गेंद पर ही दे डाले 27 रन, धोनी के इस गेंदबाज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर करने आए लुंगी एनगिडी ने इस ओवर में 30 रन खर्च किए। इन 30 रनों में 27 रन लुंगी की पहली दो गेंदों से ही आ गए थे।

By अमित कुमार | Published: September 23, 2020 02:54 PM2020-09-23T14:54:59+5:302020-09-23T14:54:59+5:30

Jofra Archer hits Lungi Ngidi for four consecutive sixes CSK pacer leaks 27 runs on two legal deliveries | IPL 2020: सिर्फ 2 गेंद पर ही दे डाले 27 रन, धोनी के इस गेंदबाज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsएनगिडी की गेंद पर जोफ्रा ऑर्चर ने लगातार चार छक्के जड़ने का काम किया। लुंगी एनगिडी का यह ओवर ही जीत और हार का फर्क बनकर बाद में सामने आया।

राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर करने आए चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लुंगी एनगिडी ने 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर ही 27 रन खर्च कर डाले। लुंगी एनगिडी का यह ओवर ही जीत और हार का फर्क बनकर बाद में सामने आया। एनगिडी की गेंद पर जोफ्रा ऑर्चर ने लगातार चार छक्के जड़ने का काम किया। 

दरअसल, लुंगी की अंतिम ओवर की पहली गेंद पर जोफ्रा ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद फिर लुंगी की दूसरी गेंद पर भी जोफ्रा ने छक्का जड़ दिया। लुंगी ने अपनी तीसरी गेंद की, तो वह नो बॉल हो गई और इस नो बॉल गेंद पर भी जोफ्रा ने एक लंबा छक्का लगा दिया। फिर फ्री हिट वाली गेंद भी बाउंड्री लाइन से बाहर 6 रन के लिए चली गई।

लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में खर्च किए 56 रन

हैरान करने वाली बात यह रही कि लुंगी की यह गेंद एक बार फिर से नो बॉल करार दे दी गई। जिसके बाद उन्होंने एक और फ्री हिट वाली गेंद फेंकी जिस पर जोफ्रा ने एक और छक्का लगा दिया। इस तरह लुंगी ने महज 2 गेंदों में 27 रन खर्च कर दिए। आईपीएल में लुंगी एनगिडी ने इससे पहले कभी इतने रन नहीं खर्च किए थे। इस मैच के दौरान चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 56 रन दे दिए। 

धोनी ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

धोनी ने राजस्थान रायल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को मिली 16 रन की हार के लिये अपने स्पिनरों को जिम्मेदार ठहराया। रायल्स ने संजू सैमसन (74) और कप्तान स्टीव स्मिथ (69) की पारियों से सात विकेट पर 216 रन बनाये। जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवर में 30 रन जुटाये जिससे अंतर पैदा हुआ। चेन्नई ने छह विकेट पर 200 रन बनाये। 

Open in app