Janta Curfew: कीवी कोच ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की तैयारियों को सराहा, पीएम मोदी बोले- जनता तैयार है

हेसन ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर मुंबई में बांद्रा-वर्ली सीलिंक का एक विडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 22, 2020 08:57 PM2020-03-22T20:57:09+5:302020-03-22T20:57:09+5:30

Janta Curfew: PM Narendra Modi responds after Mike Hesson shares clip of an empty Mumbai sea link amid curfew | Janta Curfew: कीवी कोच ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की तैयारियों को सराहा, पीएम मोदी बोले- जनता तैयार है

Janta Curfew: कीवी कोच ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की तैयारियों को सराहा, पीएम मोदी बोले- जनता तैयार है

googleNewsNext

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच माइक हेसन ने भारत में कोरोना वायरस के खतरों को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को जारी 'जनता कर्फ्यू' की जमकर तारीफ की है। 

हेसन ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर मुंबई में बांद्रा-वर्ली सीलिंक का एक विडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, "वर्षों से अपने होटल के कमरे से इस दृश्य को कई बार देखा है, लेकिन 1,000 से कम कारों के साथ नहीं... भारत आज #covid_19 से लड़ने के लिए 14 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा रहा है, और ऐसा लग रहा है कि इसका पालन किया जा रहा है।"

हेसन के इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिट्वीट किया और कहा, "क्या आप लिंक (बांद्रा-वर्ली लिंक) को देख रहे हैं? ऐसा लगता है कि लोग कोरोना को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं।"

हेसन से पहले भारतीय स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 'जनता कर्फ्यू' की सराहना की। अश्विन ने टवीटर पर लिखा, जनता कर्फ्यू की अविश्वसनीय शुरूआत। जैसा कि स्कूल में कहा जाता था 'पिन ड्रॉप साइलेंस'। उम्मीद करता हूं कि यह इस दिन के बाद भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में भी सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। हेसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के भी कोच हैं।

Open in app