बेबी बंप के साथ 'अनुष्का शर्मा' की तस्वीर वायरल, फैंस भी चौंक गए

विराट कोहली (Virat Kohli) संग अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 20, 2020 02:16 PM2020-06-20T14:16:32+5:302020-06-20T14:32:14+5:30

Is Anushka Sharma pregnant? Pictures with Virat Kohli goes viral | बेबी बंप के साथ 'अनुष्का शर्मा' की तस्वीर वायरल, फैंस भी चौंक गए

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

googleNewsNext
Highlightsअनुष्का शर्मा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल।बेबी बंप के साथ दिख रहीं अनुष्का।तस्वीर से की गई छेड़छाड़।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड अभिनेत्रीअनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। पिछले साल से ही फैंस को इस कपल के घर नन्हे मेहमान का इंतजार है। इस बीच कई बार सोशल मीडिया पर अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की अफवाह भी उड़ाई जा चुकी है।

अब फिर से ये अफवाह फैंस के बीच उड़ने लगी है। इस बार एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें 'अनुष्का शर्मा' बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही फोटो में विराट कोहली भी दिख रहे हैं।

हालांकि कुछ फैंस के मन में इस तस्वीर को लेकर सवाल भी खड़े हुए हैं, कि क्या ये ऑरिजनल है या फेक? आपको हम इसके पीछे की सच्चाई से रू-ब-रू करवा देते हैं।

तस्वीर से हुई छेड़छाड़: दरअसल ये तस्वीर फोटोशॉप की गई है। यानी पूरी तरह से फेक है। जो फोटो में दिख रहा है, इसके पीछे की सच्चाई उससे काफी अलग है। असल में ये बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की फोटो है, जिससे छेड़छाड़ कर इसमें अनुष्का-विराट को दिखाया गया है।

आइए देखिए सबूत...

इस तस्वीर को फॉटोशॉप किया गया है।
इस तस्वीर को फॉटोशॉप किया गया है।

वाइफ अनुष्का संग वक्त बिता रहे कोहली: कोरोना के चलते फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्थगित है। इसकी वजह से आईपीएल-13 को भी अनिश्चितकाल के लिए टाला जा चुका है। ऐसे में विराट कोहली वाइफ अनुष्का के साथ मुंबई स्थित अपने घर में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

कोहली और अनुष्‍का 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।
कोहली और अनुष्‍का 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।

फैंस को विराट कोहली के जल्द मैदान पर वापसी का इंतजार है। कोरोना महामारी के चलते टी20 विश्व कप के आयोजन पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसके स्थान पर आईपीएल करवाया जा सकता है।

कोहली के प्रदर्शन पर एक नजर: विराट कोहली 86 टेस्ट की 145 पारियों में 10 बार नाबाद रहते 7240 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 27 शतक, 22 अर्धशतक और 7 दोहरे शतक जड़े हैं। बात अगर 248 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 39 बार नाबाद रहते हुए विराट 11867 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में कोहली 43 सेंचुरी और 58 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय में कोहली 82 मुकाबलों में 24 अर्धशतक की मदद से 2794 रन बना चुके हैं।

Open in app