IPL Points Table 2023: गुजरात टाइटंस को हराकर तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस, जानें अंक तालिका का हाल, किसके पास पर्पल और ऑरेंज कैप

IPL Points Table 2023: सूर्यकुमार यादव की 49 गेंद में नाबाद 103 रन की आतिशी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में गुजरात टाइटंस को 27 रन से शिकस्त दी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 13, 2023 11:48 AM2023-05-13T11:48:07+5:302023-05-13T11:49:24+5:30

IPL Points Table 2023 after MI vs GT Mumbai Indians third after win vs Gujarat Titans Orange and Purple Cap leaders see list | IPL Points Table 2023: गुजरात टाइटंस को हराकर तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस, जानें अंक तालिका का हाल, किसके पास पर्पल और ऑरेंज कैप

मुंबई की टीम 12 मैच में सात जीत से 14 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। (file photo)

googleNewsNext
Highlights218 रन बनाने के बाद गुजरात की पारी को आठ विकेट पर 191 रन पर रोक दिया।मुंबई की टीम 12 मैच में सात जीत से 14 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। गुजरात की टीम इतने ही मैच में 16 अंक के साथ शीर्ष पर है।

IPL Points Table 2023: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के मैच में टेबल-टॉपर गुजरात टाइटंस पर 27 रन से जीत दर्ज की और राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ दिया और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने अपने पहले आईपीएल शतक की मदद से मुंबई को पांच विकेट पर 218 रन का मजबूत स्कोर बनाने में मदद की।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 218 रन बनाने के बाद गुजरात की पारी को आठ विकेट पर 191 रन पर रोक दिया। इस जीत के बाद मुंबई की टीम 12 मैच में सात जीत से 14 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। गुजरात की टीम इतने ही मैच में 16 अंक के साथ शीर्ष पर है।

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम दूसरे, राजस्थान रॉयल्स चौथे और लखनऊ सुपर जाइटंस 5वें स्थान पर है। आरसीबी छठे, केकेआर 7वें, पंजाब किंग्स 8वें, सनराइजर्स हैदराबाद नौवे और दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंतिम स्थान पर है। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी राशिद खान के पास पर्पल कैप है। अब 12 मैचों में 21 विकेट हो गए हैं, जो उसके अच्छे दोस्त और प्रतिद्वंद्वी युजवेंद्र चहल से दो अधिक हैं।

मुंबई इंडियंस खिलाड़ी पीयूष चावला 19 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर है। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 11 मैचों में 576 रन के साथ ऑरेंज कैप सूची में शीर्ष पर हैं। यशस्वी जायसवाल 12 मैचों में 575 रन बनाकर भी बहुत पीछे नहीं हैं। दूसरे स्थान पर है। सूर्यकुमार यादव तीसरे स्थान पर है।

गुजरात के लिए राशिद खान का हरफनमौला खेल जीत दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुआ। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लेने के बाद  32 गेंद में 10 छक्के और तीन चौके की मदद से नाबाद 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली । राशिद ने नौवें विकेट के लिए जोसेफ (12 गेंद में सात रन) के साथ 40 गेंद में 88 रन की अटूट साझेदारी की।

उनके अलावा डेविड मिलर (26 गेंद में 41) और विजय शंकर (14 गेंद में 29 रन) ही बल्ले से कुछ योगदान दे सके। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने 31 रन देकर तीन विकेट लिये। पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय को दो-दो जबकि जेसन बेहरनडोर्फ को एक सफलता मिली। सूर्यकुमार ने मैच की आखिरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ के खिलाफ छक्का जड़कर आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया।

उन्होंने अपनी पारी में मैदान के चारों ओर 11 चौके और छह छक्के जड़े। ‘मिस्टर 360 डिग्री’ बल्लेबाज ने इस दौरान दो अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने विष्णु विनोद (20 गेंद में 30 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 गेंद में 62 रन की साझेदारी करने के बाद छठे विकेट के लिए कैमरून ग्रीन के साथ 18 गेंद में 54 रन की अटूट साझेदारी की। इसमें ग्रीन का योगदान तीन गेंद महज तीन रन का था।

Open in app