IPL Final 2020: मुंबई इंडियंस जीत सकती है खिताब, यहां जानें 2010 से कैसा रहा है मुंबई का फाइनल में प्रदर्शन

चार दफा पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। ऐसे में आज एक बार फिर मुंबई दिल्ली को हराकर चैंपियन बनना चाहेगी।

By अमित कुमार | Published: November 10, 2020 03:24 PM2020-11-10T15:24:15+5:302020-11-10T15:26:12+5:30

IPL Final 2020 Delhi Capitals seek to stop four-time champions Mumbai Indians | IPL Final 2020: मुंबई इंडियंस जीत सकती है खिताब, यहां जानें 2010 से कैसा रहा है मुंबई का फाइनल में प्रदर्शन

पिछले साल मुंबई बनी थी चैंपियन। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsइस सीजन मुंबई के पास एक और मौका खुद को चैंपिय साबित करने का है। फाइनल में सबसे अधिक 8 बार पहुंचने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है।आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली मुंबई की टीम है।

मुंबई इंडियंस दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल कर एक बार फिर आईपीएल चैंपियन बनने के लिए तैयार है। मुंबई अगर मंगलवार को दिल्ली को हराने में सफल हो जाती है तो वह पांचवीं बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाने में सफल हो जाएगी। साल 2013 से अब तक मुंबई की टीम एक बार फिर फाइनल मैच नहीं हारी है। आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली मुंबई की टीम है। 

हालांकि, फाइनल में सबसे अदिक 8 बार पहुंचने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है। लेकिन चेन्नई की टीम सिर्फ तीन दफा ही जीत हासिल करने में सफल रही है। तीन बार चेन्नई को हराकर ही मुंबई ने फाइनल पर कब्जा जमाया है। सबसे पहली बार मुंबई की टीम साल 2010 में फाइनल में पहुंची थी। लेकिन पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने के बाद वह खिताब जीतने से चूक गई थी। 

इस सीजन मुंबई के पास एक और मौका खुद को चैंपिय साबित करने का है। मुंबई की टीम ने चारों बार खिताब पहले बल्लेबाजी करते हुए जीता है। ऐसे में रोहित शर्मा आज भी पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। मुंबई की टीम पहली बार चेन्नई के खिलाफ 169 रन चेज नहीं कर पाई थी और टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही थी। 

5 में से 4 बार आईपीएल फाइनल जीत चुकी हैं मुंबई इंडियंस

2010-मुंबई इंडियंस उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स 168/5 मुंबई इंडियंस 146/9
2013-मुंबई इंडियंस विजेता मुंबई इंडियंस 148/9 चेन्नई सुपरकिंग्स 125/9
2015-मुंबई इंडियंस विजेता मुंबई इंडियंस 202/5 चेन्नई सुपरकिंग्स 161/8
2017-मुंबई इंडियंस विजेता मुंबई इंडियंस 129/8 राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स-128/6
2019-मुंबई इंडियंस विजेता मुंबई इंडियंस 149/8 चेन्नई सुपरकिंग्स 148/7 0

 

Open in app