IPL Auction: दो दिन की मैराथन नीलामी में किस फ्रेंचाइजी ने किसे खरीदा, यहां देखिए पूरी लिस्ट

आईपीएल-2018 की दो दिन चली नीलामी में 169 खिलाड़ी बिके। इसके लिए 8 फ्रेंचाइजी टीमों ने 431.4 करोड़ खर्च किए।

By विनीत कुमार | Updated: January 28, 2018 17:23 IST2018-01-28T17:17:59+5:302018-01-28T17:23:07+5:30

ipl auction 2018 complete list full squad of all 8 franchises | IPL Auction: दो दिन की मैराथन नीलामी में किस फ्रेंचाइजी ने किसे खरीदा, यहां देखिए पूरी लिस्ट

आईपीएल 2018 नीलामी लिस्ट

googleNewsNext

आईपीएल-2018 की नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स लगातार दूसरे साल सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। वहीं, अप्रत्याशित तरीके से भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट पर दूसरे दिन पैसे बरसे। स्टोक्स 12.5 करोड़ में जबकि उनादकट 11.5 करोड़ में बिके। दिलचस्प ये रहा कि दोनों ही खिलाड़ियों को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

आईपीएल-2018 की दो दिन चली नीलामी में कुल 169 खिलाड़ी बिके। इसके लिए सभी 8 फ्रेंचाइजी टीमों ने 431.4 करोड़ खर्च किए। बिकने वाले खिलाड़ियों में 113 भारतीय जबकि 56 विदेशी खिलाड़ी हैं। इन में 91 कैप्ड, 77 अनकैप्ड और एक एसोसिएट देश का भी खिलाड़ी शामिल है। सभी फ्रेंचाइजियों ने कुल 19 बार राइट टू मैच (आरटीएम) का इस्तेमाल किया। 

आईए जानते हैं किस टीम ने किस-किस खिलाड़ी को खरीदा...

चेन्नई सुपर किंग्स- केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वॉटसन, शर्दुल ठाकुर, अंबाती रायुडू, मुरली विजय, हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, इमरान ताहिर, दीपक चहर, मिचेल सैंटनर, लुंगी एंगिडी, आसिफ केएम, एन जगदीशन, कनिष्क सेठ, मोनु सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चैतन्य विश्नोई

दिल्ली डेयरडेविल्स- ग्लेन मैक्सवेल, कागिसो रबादा, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, गौतम गंभीर, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन मुनरो, डेनियल क्रिस्टिन, जेसन रॉय, नमन ओझा, पृथ्वी शॉ,  गुरकीरत सिंह मान, अवेश खान, अभिषेक शर्मा, जयंत यादव, हर्षल पटेल, मनजोत कालरा, संदीप लामीछाने, शायन घोष

किंग्स इलेवन पंजाब- लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्निन, एंड्रियू टाइ, ऐरॉन फिंच, मार्कस स्टोइनिस, करुण नायर, मुजीब जरदान, अकिंत सिंह राजपूत, डेविड मिलर, मोहित शर्मा, बरिंदर सिंह शरण, युवराज सिंह, क्रिस गेल, बेन ड्वॉर्सुइस, अक्षदीप नाथ, मनोज तिवारी, मंजूर डार, प्रदीप साहु, मयंक डागर।

कोलकाता नाइट राइडर्स- क्रिस लिन, मिचेल स्टार्क, दिनेश कार्तिक, रोबिन उथप्पा, कुलदीप सिंह यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिचेल जॉनसन, शुभमल गिल, विनय कुमार, रिंकु सिंह, कैमरुन डेलपोर्ट, जेवोन सियरलेस, अपूर्व विजय वांखडे, इशांक जग्गी।

मुंबई इंडियंस- क्रुनाल पंड्या, इशान किशन, कीरॉन पोलार्ड, पैट कमिंस, इविन लेविस, सूर्यकुमार यादव, बेन कटिंग, मुस्तफिजुर रहमान, राहुल चहर, प्रदीप सांगवान, जेसन बेहरेनडॉरिफ, जेपी ड्यूमिनी, सौरभ तिवारी, तजिंदर ढिल्लन, अकिला धनंजय, निधेश दिनेशान, आदित्य तारे, सिद्धेश लाड, मयंक मार्कंडे, शरद लुंबा, अनुकूल रॉय, मोहसिन खान।

राजस्थान रॉयल्स- बेन स्टोक्स, जयदेव उनदकट, संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, किष्णप्पा गौतम, जोस बटलर, अजिंक्य रहाणे, डार्सी शॉर्ट, राहुल त्रिपाठी, धवल कुलकर्णी, जहीर खान पकतीन, बेन लॉलिन, स्टुअर्ट बिन्नी, दुष्मंत चमीरा, अनुरीत सिंह, आर्यमान विक्रम बिरला, मिधुन एस, श्रेयष गोपाल, प्रशांत चोपड़ा, जतीन सक्सेना, अंकित शर्मा, महिपाल लोमरोर।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- क्रिस वोक्स, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, ब्रेंडन मैक्कलम, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी,  क्विंटन डि कॉक, मोहम्मद सिराज, नैथन कुल्टर नाइल, कोलिन ग्रैंडोमे, एम. अश्विन, पार्थिव पटेल, मोइल अली, मंदीप सिंह, मनन वोहरा, पवन नेगी, टिम साउदी, कुलवंत खेजरोलिया, अनिकेत चौधरी, पवन देशपांडे, अनिरुद्ध अशोक जोशी।

सनराइजर्स हैदराबाद- मनीष पांडे, राशिद खान, शिखर धवन, रिद्धिमान साहा, सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा, सैयद खलील अहमद, संदीप शर्मा, केन विलियमसन, कार्लोस ब्रैथवेट, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, श्रीवत्स गोस्वामी, मोहम्मद नबी, क्रिस जॉर्डन, बासिल थंपी, बिली स्टैनलेक, टी नटराजन, सचिन बेबी, बिपुल शर्मा, सैयद मेहदी हसन, रिकी भुई, तन्मय अग्रवाल

Open in app