GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हराया, नूर अहमद ने झटके 3 विकेट, अंक तालिका में 2 दूसरे स्थान पर पहुंची गुजरात की टीम

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना सकी।

By रुस्तम राणा | Published: April 25, 2023 11:29 PM2023-04-25T23:29:21+5:302023-04-25T23:56:35+5:30

IPL 2023 GT vs MI Gujarat Titans beats mumbai indians by 55 runs | GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हराया, नूर अहमद ने झटके 3 विकेट, अंक तालिका में 2 दूसरे स्थान पर पहुंची गुजरात की टीम

GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हराया, नूर अहमद ने झटके 3 विकेट, अंक तालिका में 2 दूसरे स्थान पर पहुंची गुजरात की टीम

googleNewsNext
Highlightsमुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना सकीगुजरात की यह 7 मैचों में 5वीं जीत है, जिससे उसके अब 10 अंक हो गए हैं

IPL 2023: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को अहमदाबाद में खेले गये आईपीएल मैच में हार्दिक पांड्या की टीम ने मुंबई इंडियंस को 55 रनों से मात दी। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस अंकतालिका में चौथे स्थान से दूसरे पायदान पर पहुँच गई है। गुजरात की यह 7 मैचों में 5वीं जीत है, जिससे उसके अब 10 अंक हो गए हैं। जबकि एमआई की 7 मैचों में यह चौथी हार है। 

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना सकी और मुकाबले को 55 रनों के अंतर से हार गई। गुजरात की तरफ से नूर अहमद ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा मोहित शर्मा और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले। जबकि कप्तान पांड्या ने भी रोहित शर्मा (2) के रूप में एक विकेट लिया। 

मुंबई की तरफ से नेहाल ने सर्वाधिक 21 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। वहीं कैमरन ग्रीन ने 26 गेंदों में 33 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों में 23 रनों का योगदान दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के फैंस को फिर से निराश किया। वह दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाजी कर रहे हार्दिक पांड्या को ही कैच दे बैठे। जीटी की गेंदबाजी के सामने मुंबई इंडियंस के अन्य बल्लेबाज बेबस नजर आए। 

 वहीं मुंबई इंडियंस के न्यौते पर पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस ने मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी की और टीम को 200 रनों के पार पहुँचाया। टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (56) ने अर्धशतक लगाया। उनके अलावा मिलर (22 गेंदें 46 रन), अभिनव मनोहर (21 गेंद में 42 रन) और राहुल तेवतिया (5 गेंद में 20 रन नाबाद) ने विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिससे टीम का स्कोर 206 रनों तक पहुंच सका। 

मुंबई इंडियंस की तरफ से पीयूष चावला सबसे सफल गेंदबाज रहे। स्पिनर ने 4 ओवर में 34 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा अर्जुन, बेहनडॉर्फ, रिले और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था।

 

Open in app