IPL 2023 Final GT vs CSK: ऑरेंज कैप पर गिल का कब्जा!, 17 मैच में बनाए 890 रन, आईपीएल इतिहास में एक सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, जानें टॉप-3 में कौन

IPL 2023 Final GT vs CSK: शुभमन गिल ने 85 चौके और 33 छक्के मारे। 59.33 की औसत से रन बनाए। स्ट्राइक रेट 157.80 रहा। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 29, 2023 08:37 PM2023-05-29T20:37:56+5:302023-05-29T20:39:15+5:30

IPL 2023 Final GT vs CSK Shubman Gill 17 match 17 Inns 890 runs 3 100s fours 85 sixes 33 winning Orange Cap Second highest run scorer a season top-3 | IPL 2023 Final GT vs CSK: ऑरेंज कैप पर गिल का कब्जा!, 17 मैच में बनाए 890 रन, आईपीएल इतिहास में एक सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, जानें टॉप-3 में कौन

आईपीएल करियर में अब तक बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

googleNewsNext
Highlightsशुभमन गिल ने कहा कि ऑरेंज कैप जीतना बहुत अच्छी बात है।आरसीबी के खिलाड़ी फाफ और विराट कोहली दूसरे और तीसरे स्थान पर है। आईपीएल करियर में अब तक बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

IPL 2023 Final GT vs CSK: स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में हैं और विपक्षी गेंदबाजों के लिए बुरे सपने की तरह रहे हैं। गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और 3 शतक अपने नाम किया। इस दौरान 17 मैच खेलते हुए 17 पारी के दौरान 890 रन पूरे किए।

 

शुभमन गिल ने इस दौरान 85 चौके और 33 छक्के मारे। गिल ने 59.33 की औसत से रन बनाए। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 157.80 रहा। शुभमन गिल ने कहा कि ऑरेंज कैप जीतना बहुत अच्छी बात है। गिल से पीछे चेन्नई सुपर किंग्स के डी कानवे हैं, जो 625 रन के साथ 5वें स्थान पर है।

आरसीबी के खिलाड़ी फाफ और विराट कोहली दूसरे और तीसरे स्थान पर है। आरआर के वाई जायसवाल चौथे पायदान पर है। इनकी टीम आईपीएल से बाहर है। गिल ने इस साल अपने आईपीएल करियर में अब तक बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 23 वर्षीय ने पिछले चार मैचों में तीन शतक बनाए थे।

आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आरसीबी के विराट कोहली 16 मैचों में 973 रनों के साथ सूची में शीर्ष पर हैं, उन्होंने 2016 के सत्र के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था। रन-मशीन ने उस सीजन में 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे। आईपीएल 2016 के बाद से कोई भी बल्लेबाज विराट के 2016 के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब नहीं हुआ।

दरअसल, कोई भी बल्लेबाज एक सीजन में 900 रन के आंकड़े को छूने में कामयाब नहीं हुआ है। राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर 863 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आईपीएल 2022 में 17 मैच खेले और 57.53 की औसत से 863 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेजतर्रार बल्लेबाज डेविड वार्नर 17 मैचों में 848 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला और उस सीजन में 60.57 की औसत से 9 अर्द्धशतक बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में सोमवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। 

Open in app