IPL 2022: वीरेंद्र सहवाग को MI पर ट्वीट करना पड़ा भारी, नाराज हुए रोहित शर्मा के फैंस, बाद में पेश की सफाई

अक्सर ही अपने बेबाक अंदाज के कारण फैंस का मनोरंजन करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इस बार चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, इस बार मुंबई इंडियंस पर किया गया ट्वीट रोहित शर्मा के फैंस को पसंद नहीं आया, जिसके बाद सहवाग को सफाई पेश करनी पड़ी।

By मनाली रस्तोगी | Published: April 7, 2022 12:37 PM2022-04-07T12:37:49+5:302022-04-07T12:38:39+5:30

IPL 2022 Virender Sehwag faces backlash over vada pav tweet asks Rohit Sharma fans to cool down | IPL 2022: वीरेंद्र सहवाग को MI पर ट्वीट करना पड़ा भारी, नाराज हुए रोहित शर्मा के फैंस, बाद में पेश की सफाई

IPL 2022: वीरेंद्र सहवाग को MI पर ट्वीट करना पड़ा भारी, नाराज हुए रोहित शर्मा के फैंस, बाद में पेश की सफाई

googleNewsNext
Highlightsहाल ही में सहवाग द्वारा मुंबई इंडियंस को लेकर एक ट्वीट किया गया था, जोकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा के फैंस को पसंद नहीं आया।वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार के बाद एक ट्वीट किया था।

पुणे: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अक्सर ही अपने किसी न किसी बयान के कारण चर्चा बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर आईपीएल 2022 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में सहवाग द्वारा मुंबई इंडियंस को लेकर एक ट्वीट किया गया था, जोकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा के फैंस को पसंद नहीं आया। इस वजह से वीरेंद्र सहवाग को किए ट्वीट को लेकर सफाई पेश की। 

मुंबई की हार को लेकर सहवाग ने किया था ट्वीट

बता दें कि बुधवार को वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार के बाद एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, "मुंह से निवाला छीन लिया, सॉरी वादा पाव छीन लिया। पैट कमिंस, क्लीन हिटिंग के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक, 15 गेंद 56।" फिलहाल, सहवाग का ये ट्वीट मुंबई इंडियंस और खासकर रोहित शर्मा के फैंस के बीच कुछ जंचा नहीं, जिसकी वजह से यूजर्स सोशल मीडिया पर सहवाग के इस ट्वीट पर कमेंट करने लगे। 

अपने ट्वीट को लेकर सहवाग ने दी सफाई

वहीं, बढ़ते हुए मामले को देखते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीट को लेकर गुरुवार को सफाई पेश की। उन्होंने अपने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, "वादा पाव का संदर्भ मुंबई के लिए है, एक शहर जो वादा पाव पर पनपता है। रोहित शर्मा के प्रशंसक ठंडा लो, मैं आप लोगों की तुलना में उनकी बल्लेबाजी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।" बताते चलें कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को पुणे में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया। 

Open in app