IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खाता खोला, केकेआर को 128 पर आउट कर 3 विकेट से जीते, विराट और फाफ रहे फ्लॉप

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 128 रन पर समेट दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 30, 2022 11:06 PM2022-03-30T23:06:43+5:302022-03-30T23:24:25+5:30

IPL 2022 Royal Challengers Bangalore won 3 wkts kkr 128 all out 113 balls Shahbaz Ahmed Sherfane Rutherford virat kohli | IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खाता खोला, केकेआर को 128 पर आउट कर 3 विकेट से जीते, विराट और फाफ रहे फ्लॉप

शेरफेन रदरफोर्ड ने धीमी पारी खेली। 40 गेंद में मात्र 28 रन बना सके। 

googleNewsNext
Highlightsआकाश दीप ने अपनी पहली ही गेंद पर वेंकटेश अय्यर का विकेट लिया।मोहम्मद सिराज ने अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजकर दूसरा झटका दिया।केकेआर के पहले तीन विकेट छह ओवर में 44 रन के भीतर ही गिर गए।

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 4 विकेट झटके। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 113 बॉल खेलते हुए 128 पर सिमट गई।

शेरफेन रदरफोर्ड ने धीमी पारी खेली। 40 गेंद में मात्र 28 रन बना सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसी 5 रन पर आउट हो गए। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने फिर से निराश किया। 7 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो गए। अनुज रावत ने खाता भी नहीं खोला। शाहबाज अहमद ने तीन छक्के की मदद से 20 बॉल में 27 रन बनाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स के टिम साउथी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवती और सुनील नरेन को 1-1 विकेट मिला। उमेश यादव ने विराट कोहली सहित 2 विकेट निकाले। उमेश यादव ने 18 रन की महत्वपूर्ण पारी भी खेली थी।

हसरंगा ने 10 करोड़ 75 लाख रुपये की अपनी कीमत को सही साबित करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिये। आकाश दीप ने तीन, हर्षल पटेल ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया। दूसरी ओर केकेआर के बल्लेबाजों ने गैर जरूरी शॉट्स खेलने के चक्कर में विकेट गंवाये।

दो बार की पूर्व चैम्पियन टीम ने आखिरी छह विकेट 57 रन पर गंवा दिये। एक समय उसका स्कोर तीन विकेट पर 44 रन था जो 14.3 ओवर में नौ विकेट पर 101 रन हो गया। केकेआर के लिये आंद्रे रसेल ने 18 गेंद में 25 रन बनाये, जबकि उमेश यादव ने 18 और वरुण चक्रवर्ती ने 10 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिये सर्वोच्च साझेदारी 27 रन ही उमेश और वरुण के बीच रही।

Open in app