IPL 2022: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रनों से हराया, नहीं काम आई वॉर्नर की धमाकेदार पारी

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में छह में से 4 जीत में मिले 8 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।

By रुस्तम राणा | Published: April 16, 2022 11:29 PM2022-04-16T23:29:53+5:302022-04-17T00:02:33+5:30

IPL 2022 Royal Challengers Bangalore wins over Delhi Capitals buy 16 runs | IPL 2022: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रनों से हराया, नहीं काम आई वॉर्नर की धमाकेदार पारी

IPL 2022: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रनों से हराया, नहीं काम आई वॉर्नर की धमाकेदार पारी

googleNewsNext
Highlightsआरसीबी ने दिया था दिल्ली को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य20 ओवरों में दिल्ली 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी

मुंबई: आईपीएल 2022 का 27वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स पर 16 रनों की जीत दर्ज की है। 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। हालांकि दिल्ली की शुरुआत बढ़िया रही।

50 रनों के स्कोर में टीम ने पहला विकेट सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के रूप में खोया। उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 16 रनों की पारी खेली। हालांकि उनके आउट होने के बाद मिचेल मार्श ने धीमी पारी खेली। 24 गेंद में उन्होंने महज 14 रन ही बनाए। 

लेकिन इस बीच सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने तेज गति से रन बनाए। उन्होंने 38 गेंदें खेलते हुए 66 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान पंत ने भी तेज खेला। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट में 17 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन ठोक दिए। लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दिया।

वहीं आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की। जहां हेजलवुड ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं मोहम्मद सिराज 2 विकेट लेने में कामयाब रहे। जबकि स्पिन गेंदबाज हसरंगा को एक विकेट मिला। 

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया था। बेंग्लोर की ओर से दिनेश कार्तिक ने सर्वाधिक नाबाद 66 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 55 रन बनाए थे। दोनों की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने पांच विकेट खोकर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसमें शहबाज अहमद के भी 21 गेंदों में 32 रनों का योगदान था।
 
जबकि दिल्ली की ओर से ठाकुर, खलील अहमद, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला था, लेकिन मुस्तफिजुर विकेट लेने में नाकाम रहे थे। 

Open in app