IPL 2022: नए लुक में पंत की दिल्ली कैपिटल्स, जर्सी का अनावरण, डीसी का पहला मैच मुंबई इंडियंस से, देखें वीडियो

IPL 2022: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का सहायक कोच नियुक्त किया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 12, 2022 05:36 PM2022-03-12T17:36:23+5:302022-03-12T17:37:39+5:30

IPL 2022 Rishabh Pant-led Delhi Capitals unveil new jersey ahead of 10-team season see video | IPL 2022: नए लुक में पंत की दिल्ली कैपिटल्स, जर्सी का अनावरण, डीसी का पहला मैच मुंबई इंडियंस से, देखें वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी असली नीली जर्सी में लाल रंग जोड़ा है।

googleNewsNext
Highlightsपहला मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस से खेलना है।पुणे के एमसीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले जायेंगे।दिल्ली कैपिटल्स ने आर पंत को कप्तान बनाया है।

IPL 2022: पूर्व फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। दिल्ली ने अपनी नई जर्सी की एक झलक साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उसने एक वीडियो शेयर किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी असली नीली जर्सी में लाल रंग जोड़ा है। लाल बाएं कंधे को ढकता है जबकि बाकी शर्ट का अपना ट्रेडमार्क नीला रंग है। पहले दिल्ली के लोगो और जर्सी का अहम हिस्सा रहे टाइगर सिंबल को शर्ट पर ज्यादा जगह दी गई है। जर्सी के फ्रंट साइड में टाइगर की दहाड़ वाला लोगो लगाया गया है। पीछे की तरफ पंजे के निशान हैं ।

टीम द्वारा जारी बयान के अनुसार कुछ जर्सी दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर टीम के चुनिंदा प्रशंसकों को दी गई । इसके अलावा शहर के चुनिंदा बच्चों (डीसी कब्स) को भी जर्सी दी गई । दिल्ली कैपिटल्स के अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा,‘आईपीएल का यह नया सत्र है और हम अपने खिलाड़ियों को इस नयी जर्सी में देखने को बेताब हैं।’

दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस से खेलना है। आईपीएल 15 मुंबई के वानखेडे स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम और पुणे के एमसीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले जायेंगे।

Open in app