IPL 2022: गुजरात टाइटंस 16 अकों के साथ नंबर एक पर, यहां जानें ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास, अभी तक सबसे अधिक छक्के और चौके किस बल्लेबाज ने मारे

IPL 2022: गुजरात टाइटंस (जीटी) नौ मैचों में 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी), राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 2, 2022 03:25 PM2022-05-02T15:25:45+5:302022-05-02T15:28:46+5:30

IPL 2022 Points Table Orange & Purple Cap Gujarat Titans 16 point jos Buttler 9 match 566 runs Yuzvendra Chahal 19 wickets jos Buttler 47 four 36 sixes | IPL 2022: गुजरात टाइटंस 16 अकों के साथ नंबर एक पर, यहां जानें ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास, अभी तक सबसे अधिक छक्के और चौके किस बल्लेबाज ने मारे

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं।

googleNewsNext
Highlightsरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पांचवें स्थान पर है।दिल्ली कैपिटल (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) तालिका में आठवें स्थान पर है।

IPL 2022: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल 2022) जारी है। सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कोंवे के बीच पहले विकेट के लिए इस सत्र की सबसे बड़ी 182 रन की साझेदारी। मुकेश चौधरी के चार विकेट की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराकर जीत की राह पर वापसी की।

खराब फॉर्म से बेजार रविंद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बार फिर चेन्नई की कमान महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई जिन्होंने जीत के साथ वापसी की। चेन्नई के अब छह अंक है और पांच मैच बाकी है यानी प्लेआफ की राह बहुत मुश्किल है। वहीं सनराइजर्स दस अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

आईपीएल 2022 अंक तालिकाः गुजरात टाइटंस (जीटी) नौ मैचों में 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी), राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पांचवें स्थान पर है और उसके बाद दिल्ली कैपिटल (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) तालिका में आठवें स्थान पर है, जबकि सीएसके और मुंबई इंडियंस नीचे के दो स्थानों पर काबिज हैं।

ऑरेंज कैप रेसः राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। नौ मैच में 566 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान केएल राहुल है. जिन्होंने 451 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 324 रन बनाए। हार्दिक पांड्या (308) चौथे स्थान पर हैं और उनके बाद पांचवें स्थान पर तिलक वर्मा (307) हैं।

पर्पल कैप रेसः युजवेंद्र चहल नौ मुकाबलों में 19 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष स्थान पर हैं। कुलदीप यादव (17) दूसरे और टी नटराजन (17) तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप की दौड़ में वनिन्दु हसरंगा (15) चौथे और उमरान मलिक (15) पांचवें स्थान पर हैं।

सबसे अधिक चौकेः राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर 47 चौके के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे स्थान पर पर केएल राहुल (38) और तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा (36) है। दिल्ली के पृथ्वी शॉ (35) चौथे और दिल्ली के ही डेविड वार्नर (33) पांचवें स्थान पर हैं।

सबसे अधिक छक्केः राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर 36 छक्का लगा चुके हैं। दूसरे स्थान पर कोलकाता टीम के आंद्रे रसेल हैं। रसेल ने 22 छक्के मारे। केएल राहुल 20 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर हैं। राजस्थान के कप्तान 20 छक्के के साथ चौथे स्थान पर हैं।

Open in app