IPL 2022: धोनी के बाद दूसरे विकेटकीपर, 150 खिलाड़ियों को किया आउट, अंतिम ओवर में गेंदबाज पर बरपा रहे कहर, खेल सकते हैं विश्व कप!

IPL 2022: दिनेश कार्तिक आखिरी बार भारत के लिए 2019 में एकदिवसीय विश्व कप में खेले थे। इस 36 साल के खिलाड़ी ने 2004 में पदार्पण करने के बाद कई बार राष्ट्रीय टीम में जगह बनायी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 18, 2022 08:49 PM2022-04-18T20:49:30+5:302022-04-18T20:50:37+5:30

IPL 2022 ms dhoni Dinesh Karthik becomes second wicketkeeper complete 150 dismissals in IPL | IPL 2022: धोनी के बाद दूसरे विकेटकीपर, 150 खिलाड़ियों को किया आउट, अंतिम ओवर में गेंदबाज पर बरपा रहे कहर, खेल सकते हैं विश्व कप!

आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे है कार्तिक ने 209.57 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 197 रन बनाये हैं।

googleNewsNext
Highlights36 टेस्ट, 94 एकदिवसीय और 32 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 164 खिलाड़ियों को आउट किया है।खिलाड़ी ने राष्ट्रीय टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश किया है।

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज एमएस धोनी के बाद 150 आउट करने वाले दूसरे विकेटकीपर बने। सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 164 खिलाड़ियों को आउट किया है।

आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे है कार्तिक ने 209.57 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 197 रन बनाये हैं। वह छह पारियों में सिर्फ एक बार आउट हुए है। उन्होंने शनिवार को 34 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी खेली जिससे आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रनों से हराया।

आरसीबी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में छह मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज की। दिल्ली ने अपना तीसरा गेम पांच मैचों में गंवाया है। कार्तिक ने अब तक 219 आईपीएल मैच खेले हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई), पीबीकेएस, आरसीबी (2015 में), केकेआर, गुजरात लायंस (जीएल) और दिल्ली डेयरडेविल्स (डीडी) का प्रतिनिधित्व किया, जिन्हें अब दिल्ली कैपिटल्स के रूप में जाना जाता है। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) टीम के उनके साथी खिलाड़ी ने राष्ट्रीय टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश किया है।

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शनिवार को यहां कहा कि वह देश के लिये कुछ खास करना चाहते हैं और इसलिए भारतीय टीम में वापसी के लिये अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। मैंने बड़े लक्ष्य तय किये हैं। मैं उन्हें हासिल करने के लिये वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहा हूं।

Open in app