IPL 2022: बटलर ने दिखाए तीखे तेवर, सीजन का दूसरा शतक, 61 बॉल, 103 रन, 5 छक्का और 9 चौका, विराट, गेल, वॉटसन और शिखर क्लब में शामिल

IPL 2022: टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे राजस्थान रॉयल्स को जोस बटलर ने पडिक्कल के साथ मिलकर तूफानी शुरुआत दिलाई। बटलर पहले दो ओवर शांत रहे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 18, 2022 10:07 PM2022-04-18T22:07:09+5:302022-04-18T22:08:03+5:30

IPL 2022 jos Buttler scores second century season joins Virat Kohli, Chris Gayle elite list | IPL 2022: बटलर ने दिखाए तीखे तेवर, सीजन का दूसरा शतक, 61 बॉल, 103 रन, 5 छक्का और 9 चौका, विराट, गेल, वॉटसन और शिखर क्लब में शामिल

बटलर ने कमिंस की फुलटॉस को छह रन के लिए भेजकर 59 गेंद में मौजूदा सत्र का दूसरा और आईपीएल करियर का तीसरा शतक पूरा किया।

googleNewsNext
Highlightsजोस बटलर ने इसके बाद तीखे तेवर दिखाए।उमेश यादव की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा।रॉयल्स ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 60 रन जोड़े।

IPL 2022: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सीजन का अपना दूसरा शतक बनाकर ड्रीम फॉर्म जारी रखा। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में महज 59 गेंदों में शतक बनाया।

बटलर आईपीएल के इतिहास में एक ही सीजन में कई शतक बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं। विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली, क्रिस गेल, हाशिम अमला, शेन वॉटसन और शिखर धवन की अनूठी सूची में शामिल हो गए। बटलर का सीजन का पहला शतक इस महीने की शुरुआत में डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ आया था।

जोस बटलर के इंडियन प्रीमियर लीग 15 के दूसरे शतक से राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पांच विकेट पर 217 रन बनाए। बटलर ने 61 गेंद में पांच छक्कों और नौ चौकों से 103 रन की पारी खेलने के अलावा देवदत्त पडिक्कल (24) के साथ पहले विकेट के लिए 97 और कप्तान संजू सैमसन (38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की।

शिमरोन हेटमायर ने अंत में 13 गेंद में नाबाद 26 रन की पारी खेली। नाइट राइडर्स की ओर से 150वां आईपीएल मैच खेल रहे सुनील नारायण ने चार ओवर में सिर्फ 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए। पैट कमिंस चार ओवर में 50 जबकि उमेश यादव ने 44 रन लुटाए। कमिंस को एक विकेट मिला जबकि उमेश के खाते में कोई विकेट नहीं आया।

एक ही सीजन में कई शतक बनाने वाले आईपीएल बल्लेबाजों की सूचीः

4: विराट कोहली (2016)

2: क्रिस गेल (2011)

2: हाशिम अमला (2017)

2: शेन वॉटसन (2018)

2: शिखर धवन (2020)

2: जोस बटलर (2022)।

Open in app